Categories: देश

कितनी संपत्ति के मालिक थे Satya Pal Malik, नेट वर्थ जान बड़े-बड़े दिग्गज रह गए हैरान

Satya Pal Malik Net Worth: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ नेता सत्यपाल मलिक का मंगलवार को 79 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे और आरएमएल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Published by Divyanshi Singh

Satya Pal Malik Net Worth: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को निधन हो गया। वह जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और मेघालय के राज्यपाल थे। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। सत्यपाल मलिक ने 79 साल की उम्र में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। सत्यपाल मलिक के निजी सचिव केएस राणा ने यह जानकारी दी।

राजनीतिक जीवन

सत्यपाल मलिक ने 1970 के दशक में विधायक के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। पाँच दशकों की राजनीति में उन्होंने कई दलों से जुड़कर अलग-अलग ज़िम्मेदारियाँ निभाईं। वह राज्यसभा सदस्य भी रहे और बाद में गोवा, जम्मू-कश्मीर और मेघालय जैसे राज्यों के राज्यपाल भी बनाए गए। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहते हुए, अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दौरान वे सुर्खियों में आए थे। उन्होंने कई बेबाक बयान दिए, जिसके कारण वे सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच चर्चा का विषय बने रहे।

Related Post

कितनी संपत्ति है ?

सत्यपाल मलिक ने 2004 में भाजपा के टिकट पर बागपत से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस समय चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में दिए गए उनकी संपत्ति के ब्योरे के अनुसार, मलिक और उनके आश्रितों के बैंक खातों में कुल 19 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा थी। इसके अलावा, उन्होंने शेयरों, डिबेंचर और बॉन्ड में 2 लाख 10 हज़ार रुपये का निवेश किया था। उनकी चल संपत्ति में 180 ग्राम सोने के आभूषण भी शामिल थे, जिनकी कीमत उस समय काफी अधिक थी। कुल मिलाकर, उनकी चल संपत्ति का मूल्य 22 लाख रुपये से अधिक था।

Bihar Cabinet 2025: CM Nitish के ये 36 फैसले पलट कर रख देंगे बिहार चुनाव का परिणाम! हर वर्ग के लिए सरकार ने खोल दिया…

इसके अलावा उनके पास  21.2 एकड़ कृषि भूमि थी। जिसका मूल्य 2004 में 13 लाख रुपये से अधिक था। इसके अलावा उनके पास 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य का एक भवन भी था। इस प्रकार, उनकी कुल संपत्ति 76 लाख रुपये से अधिक थी। हालाँकि, उन पर 3 लाख रुपये से अधिक का कर्ज भी था। यह डिटेल 2004 का है और तब से उनकी संपत्ति में बदलाव हो सकती है। 

Who is Satyapal Malik: कौन थे सत्यपाल मलिक? जिनके देहांत से शोक में डूब गए राजनीतिक गलियारे

Jammu Kashmir Statehood Live Updates: होने वाला है कुछ बड़ा? जम्मू कश्मीर को मिल सकता है पूर्ण राज्य का दर्जा!

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026