Categories: देश

दिल्ली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में सेंध! कैमरों का एक्सेस पहुंचा पाकिस्तान; जासूसी कांड से हड़कंप

Espionage Case: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ हो चुका है. इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. वह पंचर की दुकान की आड़ में भारत की जासूसी कर रहा था.

Published by Preeti Rajput

Espionage Case: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का खुलासा हो चुका है. इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद से नौशाद अली उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है. उस पर पंचर की आड़ में भारत की जासूसी का आरोप है. इस गैंग में शामिल सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की वीडियों और तस्वीरें पाकिस्तान को भेजता था.  दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंचाई जा रही थी. आगे 50 सोलर कैमरे लगाने की भी योजना थी. जिनमें से कुछ बरामद किए जा चुके हैं और जांच जारी है. 

भारत की जासूसी

जानकारी के मुताबिक, नौशाद गांव नचौली में एक पेट्रोल पंप पर पिछले तीन महीनों से पंचर बनाने की दुकान चला रहा था. पुलिस के अनुसार, वह इसी दुकान की आड में जासूसी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने मथुरा निवासी एक महिला और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है. आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें सुहेल ने ही इस नेटवर्क के साथ जोड़ा था. जांच में सामने आया है कि यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा बलों की ठिकानों की तस्वीर और वीडियो व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए पाकिस्तान भेजता था. हर तस्वीर के लिए 4 से 6 हजार रुपये इन्हें दिए जाते थे. सबसे हौरान कर देने वाली बात तो यह थी कि इस गिरोह ने दिल्ली और हरियाणा जैसे कई रेलवे स्टेशनों पर कैमरा लगाए हुए थे. इनकी लाइव स्ट्रीमिंग का एक्सेस पाकिस्तान में मौजूद लोगों के पास था. 

कैमरे लगाने की थी प्लानिंग

पुलिस के मुताबिक, इस गैंग ने देशभर में करीब 50 सोलर कैमरे लगाने की प्लानिंग की हुई थी. कुछ जगहों पर कैमरे लगाए भी जा चुके थे. दिल्ली और सोनीपत में लगे कैमरों को बरामद कर लिया गया है. साथ ही उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजा जा चुका है. 

Related Post

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

कौन है नौशाद?

जांच के दौरान पता लगा कि नौशाद बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. उसे कोलकाता बुलाकर फरीदाबाद में दुकान खुलवाई गई थी. फिलहाल गाजियाबाद पुलिस इस नेटवर्क की जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस जासूसी रैकेट के तार किन जगहों से जुड़े हैं.

Chaitra Navratri 2026: क्या आप जानते हैं 25 या 26 कब है दुर्गा अष्टमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Preeti Rajput

Recent Posts