आईएमए के ट्रेनिंग ग्राउंड से सेना मेडल के गौरव तक का सफर, मेजर शिलादित्य सिंह राणावत की शौर्य गाथा

मेजर शिलादित्य सिंह राणावत (Major Shiladitya Sing Ranawat)की कहानी साहस, कर्तव्य के प्रति निष्ठा (Devotion to duty) और भारतीय सेना के गौरव (Pride of Indian Army) के ऊपर पूरी तरह से आधारित है.

Published by DARSHNA DEEP

Major Shiladitya Singh Ranawat’s Inspiring Journey in Uniform: भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी मेजर शिलादित्य सिंह राणावत की कहानी आज हर किसी के लिए एक प्रेरणादायक बन चुकी है. उत्तराखंड के देहरादून से शुरू हुई उनकी कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

कैसे शुरू हुई  शिलादित्य सिंह राणावत की कहानी?

उत्तराखंड के देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के प्रशिक्षण मैदानों से शुरू होती है. जहां,  एक युवा कैडेट के रूप में, उन्होंने कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन के बारे में सीखा. इसके साथ ही  उनके लिए वर्दी सिर्फ  एक पहनावा नहीं, बल्कि सवा सौ करोड़ भारतीयों की सुरक्षा का एक संकल्प था. 

तो वहीं, दूसरी तरफ मेजर शिलादित्य सिंह राणावत की यात्रा आईएमए के प्रशिक्षण (IMA Training) से शुरू होकर सेना मेडल प्राप्त करने तक की एक बेहद ही गौरवशाली दास्तां है. जहां, उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियानों में वीरता का शानदार प्रदर्शन कर मुश्किल से मुश्किल समय में अपनी टीम का नेतृत्व करने का काम किया. इसके साथ ही उनकी कहानी यह भी दिखाती है कि भारतीय सेना के आदर्श वाक्य ‘सेवा परमो धर्म:’ को पेश करती है और युवाओं को देश सेवा के लिए और भी ज्यादा प्रेरित करती है. 

Related Post

प्रशिक्षण के बाद किन कठिनाइयों का करना पड़ा सामना?

हालाँकि, प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, उन्हें सेना की प्रतिष्ठित यूनिट में नियुक्त किया गया. जिसके बाद उनकी असली परीक्षा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों (Geographical Conditions) और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशनों (Challenging Operations) के दौरान देखने को मिली.  तो वहीं, मेजर राणावत की वीरता की सबसे बड़ी मिसाल तब सामने आई, जब उन्हें जम्मू-कश्मीर के अशांत क्षेत्रों में एक आतंकवाद विरोधी अभियान का नेतृत्व करने का जिम्मा दिया गया. 

मेजर शिलादित्य ने अपनी सूझबूझ का कैसे दिया परिचय?

जानकारी के मुताबिक, उनकी टीम ने रात के अंधेरे में घेराबंदी की. जिसके बाद भीषण गोलीबारी के बीच, अपनी जान की परवाह न करते हुए, उन्होंने  रणनीतिक सूझबूझ का परिचय दिया. इतना ही नहीं उन्होंने न सिर्फ अपने साथियों की जान बचाई, बल्कि आम नागरिकों को भी सुरक्षित निकालकर आतंकियों को मार गिराया.  उनकी इस वीरता के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा सेना मेडल (Sena Medal) से सम्मानित भी किया गया था. 

आज, मेजर शिलादित्य सिंह राणावत लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुके है. उनकी यात्रा हमें यह सिखाती है कि सफलता सिर्फ पद में नहीं, बल्कि देश के लिए कुछ कर गुजरने का है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

IPL 2026 में ट्विस्ट! BCCI ने किया बड़ा बदलाव; मैच देखने जा रहे फैंस जरूर पढ़ें ये खबर

IPL 2026 Schedule: वर्तमान पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स शानदार प्रदर्शन के…

April 13, 2026

Android Privacy Settings: आपका एंड्रॉयड फोन चुपके से भेज रहा डेटा! ऐसे करें तुरंत बंद

how to stop data sharing with google: यह डेटा यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने…

April 13, 2026

देहरादून एंट्री से पहले क्यों झुकाते हैं लोग यहां सिर? PM मोदी भी करेंगे दर्शन; जानिए डाट काली मंदिर का रहस्य

PM Modi News: प्रधानमंत्री यहां विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे. यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता और चमत्कारों…

April 13, 2026

Video: आप क्यूट हो…युजवेंद्र चहल ने इस एक्ट्रेस को किया मैसेज! दोनों के बीच की चैट भी आई सामने

Yuzvendra Chahal News: तानिया चटर्जी ने मीडिया के सामने दावा किया कि चहल ने उनकी…

April 13, 2026