Categories: देश

पूर्वोत्तर में भूकंप के झटके किए गए महसूस. भूकंप से जुड़े ये फैक्ट्स जानकर रह जाएंगे हैरान

पूर्वोत्तर में भूकंप के झटके, असम के कई हिस्सों में आया 5.8 तीव्रता का भूकंप.

Published by DARSHNA DEEP

Earthquake: उत्तराखंड में नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर में भूकंप (Earthquake)के तेज झटके महसूस किए गए हैं. असम के कई हिस्सों में रविवार शाम 4:41 बजे 5.8 तीव्रता (RicterScale)का तेज भूकंप आया, जिसका केंद्र उदलगुरी जिले में था. भूकंप की गहराई 5 किमी थी. फिलहाल, किसी प्रकार के जान-माल को नुकसान नहीं पहुंचा है. 

भूकंप क्यों आता है ?

भूकंप धरती के अंदर 7 प्लेटों (Plates)के लगातार घूमने और टकराने से आता है. जब ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, तो उनके कोने मुड़ते हैं और ज्यादा दबाव बनने पर प्लेट्स टूटने लगती हैं. इस प्रक्रिया में नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिससे भूकंप आता है. 

भूकंप के केंद्र और तीव्रता का मतलब

भूकंप का केंद्र एक ऐसा स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल होने से ऊर्जा निकलती है. इस स्थान पर भूकंप का कंपन (Earthquake Tremors)ज्यादा होता है. कंपन की आवृत्ति (Frequency)जैसे ही दूर होती जाती है, इसका प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है. 

Related Post

भूकंप की तीव्रता कैसे मापी जाती है ?

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल (RicterScale)से मापी जाती है, जिसे दूसरे शब्दों में रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल भी कहा जाता है. रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है. वहीं, भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है. अब हम आपको 
भूकंप से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिससे पढ़कर आपको बेहद ही मजा आएगा. 

भूकंप से जुड़े मजेदार फैक्ट्स

1. भूकंप की तीव्रता: रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है, जो 1 से 9 तक होती है
2. भूकंप के कारण: धरती के अंदर 7 प्लेट्स की गति और टकराव से भूकंप आता है
3. भूकंप का केंद्र: भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जहां भूकंप की उत्पत्ति होती है
4. भूकंप की गहराई: भूकंप की गहराई 5-700 किमी तक हो सकती है
5. भूकंप के प्रभाव: जान-माल की हानि, भवनों का विनाश 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026