Categories: देश

DRDO ULPGM-V3 Missile: भारतीय सेना की ताकत में हुआ इजाफा, ड्रोन से दागे जाने वाली मिसाइल का DRDO ने किया सफल परीक्षण…ULPGM-V3 से उड़ी PAK की निंद

DRDO ULPGM-V3 Missile: ULPGM-V3 एक विस्तारित-रेंज वाला वैरिएंट है, जिसे ULM-ER भी कहा जाता है। इसे 10-14 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया 2025 में भी प्रदर्शित किया गया था। अडानी और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने ULPGM V3 का निर्माण किया है।

Published by Shubahm Srivastava

DRDO ULPGM-V3 Missile: दुनिया में लगातार जारी संघर्ष को देखते हुए भारत तेजी से अपनी सैन्य ताकत को बढ़ा रहा है। एडवांस हथियारों को सेना में शामिल किया जा रहा है। अब इसी कड़ी में शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। असल में DRDO ने एक ऐसी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जिसे ड्रोन में लगाकर दुश्मन के ठिकानों पर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मिसाइल का परीक्षण आंध्र प्रदेश के कुरनूल में नेशनल ओपन रेंज (NOAR) में किया गया। 

इस सफल परीक्षण के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है। पोस्ट में रक्षा मंत्री ने लिखा कि ‘भारत की रक्षा क्षमताओं को एक बड़ी मजबूती देते हुए, डीआरडीओ ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित नेशनल ओपन एरिया रेंज (NOAR) में मानवरहित यान से दागे जाने वाली सटीक मारक क्षमता वाली मिसाइल (ULPGM)-V3 का सफल परीक्षण किया।’

भारत की नई ताकत ULPGM-V3

जानकारी के लिए बता दें कि ULPGM-V3 एक विस्तारित-रेंज वाला वैरिएंट है, जिसे ULM-ER भी कहा जाता है। इसे 10-14 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया 2025 में भी प्रदर्शित किया गया था। अडानी और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने ULPGM V3 का निर्माण किया है, जबकि इसे विकसित करने और परीक्षण करने की ज़िम्मेदारी DRDO के पास है।

ULPGM के तीन वैरिएंट हैं, ULPGM V1, ULPGM V2 और ULPGM V3। इन तीनों में मुख्य अंतर इनके प्रदर्शन और रेंज का है।

Related Post

रात और दिन दोनों में ही कर सकती है हमला

डीआरडीओ की वेबसाइट पर जेन्स न्यूज़ के हवाले से बताया गया है कि यह हवा से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल है जिसका इस्तेमाल दिन और रात दोनों तरह के अभियानों में किया जा सकता है। इसमें लगा इमेजिन इन्फ्रारेड सीकर इसे दिन और रात दोनों तरह के अभियानों के लिए सक्षम बनाता है और इसमें पैसिव होमिंग सुविधा भी है।

इस दागो और भूल जाओ मिसाइल का वज़न 12.5 किलोग्राम है, जो एक छोटे दोहरे प्रणोदन इकाई द्वारा संचालित होती है। इसकी मारक क्षमता दिन में 4 किमी तक है और रात में यह 2.5 किमी तक मार करने में सक्षम है।

इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि इसमें अलग-अलग वारहेड और गोला-बारूद का इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके साथ ही यह गतिमान लक्ष्यों पर भी हमला करने में सक्षम है।

‘वीडियो शूट करने की…’, खेलने वाला छोड़ो कोकाटे रमी गेम विवाद में विडियो बनाने वाले पर गिरेगी गाज, विधानसभा अध्यक्ष ने कर दी बड़ी मांग

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

This is test post

This is test post

March 16, 2026

LPG Gas Shortage: नींबू पानी पर ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, बिल देख हैरान रह गए लोग; सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी कमी हो गई है. जिसका…

March 16, 2026

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग ने लागू की आचार संहिता; इस दिन आएंगे नतीजे

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू…

March 16, 2026