Delhi Red Fort Blast: ‘ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएंगे…’ कहीं धर दिखा तो कहीं हाथ, धमाके के बाद लोगों ने सुनाई आपबीती

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए भीषण विस्फोट में 8 लोगों की मौत और कई घायल. प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई आपबीती की कैसे सड़क पर बिखरे पड़े थे शरीर के अंग और डर से भरा माहौल.

Published by Shivani Singh

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक कार में हुए भीषण विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने विस्फोट के उस भयावह दृश्य के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे वे “सब मर जाएँगे”. कुछ लोगों ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने सड़क पर “शरीर के अंग” बिखरे देखे.

दिल्ली अग्निशमन सेवा और एलएनजेपी अस्पताल ने पुष्टि की है कि विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई है और 12 अन्य घायल हुए हैं. हालांकि यह संख्या और बढ़ सकती है. आपको बताते चलें कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट में कई वाहनों में आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा.

इलाके में की गई घेराबंदी

अग्निशमन विभाग ने कहा कि उन्हें शाम करीब 7 बजे विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. दमकल की सात गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की एक टीम भी वहाँ पहुँची.

‘सड़क पर किसी का हाथ देखा…’

एक स्थानीय दुकानदार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया  “मैंने अपनी ज़िंदगी में इतना तेज़ धमाका कभी नहीं सुना. विस्फोट के कारण मैं तीन बार गिरा. ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएँगे”  वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि जब वे घटनास्थल के पास पहुँचे, तो “हमने सड़क पर शवों के अंग बिखरे देखे। कोई समझ नहीं पा रहा था कि क्या हुआ।” उन्होंने आगे बताया कि कई कारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया, “जब हमने सड़क पर किसी का हाथ देखा, तो हम बिल्कुल स्तब्ध रह गए। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।” एक स्थानीय निवासी ने कहा कि उन्होंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर यह देखने के लिए नीचे आए कि क्या हुआ। उन्होंने कहा कि एक “ज़ोरदार धमाका” हुआ।

Shivani Singh

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026