Categories: देश

Delhi CM Rekha Gupta Birthday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने पैतृक गांव में मनाएंगी जन्मदिन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रहेंगे मौजूद, भव्य होगा कार्यक्रम

Delhi CM Rekha Gupta Birthday: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा के जींद जिले में भव्य कार्यक्रम होने वाला है। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे।

Published by Sohail Rahman

Delhi CM Rekha Gupta Birthday: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आज जन्मदिन है, जिसको लेकर उनके पैतृक गांव नंदगढ़ में भव्य कार्यक्रम होने वाला है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है। गांव में उनके स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं। उनके पैतृक घर को खूबसूरती से सजाया गया है और जनसभा का आयोजन गांव के छह एकड़ के स्टेडियम में किया जाएगा। मौसम को ध्यान में रखते हुए चार एकड़ में वाटरप्रूफ टेंट भी लगाए गए हैं।

इस तरह होगा स्वागत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के स्वागत में जींद के चार भाजपा विधायक उन्हें सावन की कोठली भेंट करेंगे। उनके लिए एक विशेष झूला भी सजाया गया है। मेहमानों के लिए देसी घी का चूरमा, खीर, गुलगुले और सुहाली जैसे पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए हैं। रेखा का पैतृक घर खरीदने वाले गांव के चांदराम ने अपने परिवार के साथ मिलकर इसे सजाया है। गांव के लोग अपनी बेटी के आगमन को लेकर उत्साहित हैं।

Aaj Ka Mausam: बारिश से भीग रहा पूरा देश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया हाई अलर्ट, यहां जानें क्या रहेगा आपके शहर का हाल?

सीएम नायब सिंह सैनी भी होंगे मौजूद

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह जुलाना में 16 करोड़ 80 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें नंदगढ़ में ई-लाइब्रेरी, इनडोर जिम, उप-स्वास्थ्य केंद्र, पुल और सड़कें शामिल हैं। निडाना और किनाना गाँवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी शिलान्यास किया जाएगा।

Related Post

दोनों मुख्यमंत्रियों के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं। यातायात सुचारू रहे, इसके लिए सड़कों और चौराहों पर पुलिस तैनात की गई है। कार्यक्रम में भाजपा के कई बड़े नेता, जैसे प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और विधायक रामकुमार गौतम व देवेंद्र अत्री भी मौजूद रहेंगे।

Delhi Weather Today: क्या थम जाएगा बारिश का सिलसिला, Delhi-NCR वालों की झेलनी पड़ेगी उमसभरी गर्मी? IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

कई विकास परियोजनाओं का होगा उद्घाटन

जींद के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें नंदगढ़ में आठ लाख रुपये की ई-लाइब्रेरी, 10 लाख 87 हजार रुपये की इनडोर जिम और 55.5 लाख रुपये की लागत से बनने वाला उप-स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा, सिंचाई विभाग के 2 करोड़ 35 लाख रुपये के पुल और 90 लाख 56 हजार रुपये की सड़क का उद्घाटन किया जाएगा।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को नंदगढ़ में हुआ था। उनके दादा मनीराम और परदादा गंगाराम यहीं रहते थे और दुकान चलाते थे। बाद में परिवार जुलाना और फिर दिल्ली चला गया। रेखा के पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे, जिसके बाद परिवार दिल्ली आ गया। रेखा ने दिल्ली में एलएलबी की पढ़ाई की और कुछ समय तक वकालत भी की।

UP Weather Today: Noida से लेकर Lucknow तक! बादल डाले रहेंगे डेरा, UP में होगी मूसलाधार बारिश, जानिए किस जिले में कैसा रहेगा मौसम?

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

West Bengal Election: 182 सीटों पर किस्मत आजमाएगा ओवैसी-कबीर गठबंधन, बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल!

West Bengal Assembly Election: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात की घोषणा की है…

March 23, 2026

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी के दिन कर लें इस मंत्र का जाप, घर में कभी नहीं होगी इस चीज की कमी

Lakshmi Panchami 2026: आज 23 मार्च को लक्ष्मी पंचमी है. आज के दिन लोग अपना…

March 23, 2026