Categories: देश

Online Shopping Alert! दिवाली खरीदारी करते वक्त रहें सावधान, थोड़ा सा आलस ले जाएगा लाखों रुपये

Cyber Fraud in Festive Season 2025 : त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान साइबर ठगी के मामले बढ़ते हैं. फर्जी वेबसाइट, नकली ऑफर्स और पेमेंट लिंक से सावधान रहें और सिर्फ विश्वसनीय प्लेटफॉर्म से खरीदारी करें.

Published by sanskritij jaipuria

Cyber Fraud in Festive Season 2025 : त्योहारी सीजन आते ही बाजारों के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी खरीदारी का माहौल गर्म हो जाता है. लोग समय और भीड़ से बचने के लिए इंटरनेट के जरिए शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करने लगे हैं. खासकर दिवाली, दशहरा और करवा चौथ जैसे बड़े त्योहारों के मौके पर ऑनलाइन स्टोर्स में भारी छूट और आकर्षक ऑफर्स की भरमार होती है.

लेकिन जहां एक तरफ लोग त्योहारों में खरीदारी में व्यस्त होते हैं, वहीं दूसरी तरफ साइबर अपराधी इस मौके का फायदा उठाने के लिए एक्टिव हो जाते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरान ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ जाती हैं. अपराधी नकली ई-कॉमर्स वेबसाइट, फर्जी डिस्काउंट ऑफर और गलत पेमेंट लिंक के जरिए लोगों को फंसा लेते हैं.

शानदार डील्स के जाल में फंसते लोग

त्योहारी रियायतों के नाम पर साइबर ठग ऐसे ऑफर पेश करते हैं जो असल में होते ही नहीं. बड़ी छूट और डील्स का लालच देकर वे यूजर्स से बैंकिंग और पर्सनल जानकारी ले लेते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, हर तीन में से एक भारतीय त्योहारी सीजन में ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होता है और करीब 37% लोग अपने पैसे गवां बैठते हैं.

डीपफेक से लेकर फर्जी OTP तक

आजकल साइबर ठग तकनीक का ज्यादा दुरुपयोग कर रहे हैं. डीपफेक वीडियो में सेलिब्रिटीज के नकली विज्ञापन, नकली ईमेल और ओटीपी के जरिए ठगी आम हो गई है. भारत में 64% लोग बेहतर डील्स और तेज डिलीवरी की चाह में ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, जिनमें से 77% मोबाइल फोन के माध्यम से शॉपिंग करते हैं. 25 से 44 साल की आयु वर्ग के लोग इसमें सबसे आगे हैं.

Related Post

हर दिन होते हैं दर्जनों धोखाधड़ी के प्रयास

एक औसत भारतीय प्रतिदिन करीब 12 साइबर धोखाधड़ी प्रयासों का सामना करता है. 96% लोग इससे चिंतित हैं और 91% ने नकली गिफ्ट कार्ड या ऑफर का सामना किया है. इससे गुस्सा, शर्मिंदगी और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं.

साइबर सुरक्षा के लिए जागरूक रहें

विशेषज्ञों की सलाह है कि किसी भी अनजान वेबसाइट पर अपनी बैंक जानकारी न दें, संदिग्ध ईमेल या मैसेज पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच अवश्य करें और केवल भरोसेमंद वेबसाइट से ही खरीदारी करें.

ठगी हो तो तुरंत करें शिकायत

यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाए तो उसे तुरंत बैंक और स्थानीय साइबर क्राइम सेल को सूचित करना चाहिए. त्योहारों की खुशियां तभी बनी रहेंगी जब हम सतर्क रहकर शॉपिंग करें और धोखाधड़ी से बचें.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026