Categories: देश

बादल फटे, सड़क और मकान बहे, मौतें हुईं… इस राज्य पर कहर बनकर टूटा मानसून, 800 करोड़ के नुकसान का अनुमान

Himachal Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश मानसून कहर बरपा रहा है। यहां अब तक करीब 800 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। मंडी जिले में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Published by

Himachal Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश मानसून कहर बरपा रहा है। यहां अब तक करीब 800 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। मंडी जिले में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं। पानी के तेज बहाव के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। इस दौरान कई सड़कें, पुल और पुलिया बह गई हैं। यह प्रलयकारी बारिश अभी थमी नहीं है। लगातार बारिश और बादल फटने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

TV 9 की रिपोर्ट के अनुसार मंडी जिले के करसोग और धर्मपुर में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। इसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 117 लोगों को बचा लिया गया है। साथ ही 16 लोग अभी भी लापता हैं। उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कई सड़कें, पुल और पुलिया बह गई हैं। पानी के तेज बहाव के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। बादल फटने से 12 गौशालाएं और 30 मवेशी बह गए हैं। करीब 18 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। गोहर क्षेत्र में भी चार जगहों पर बादल फटे, जिसमें 2 घर पूरी तरह बह गए।

800 करोड़ रुपये के नुकसान?

धर्मपुर में बादल फटने से 6 घर पानी में डूब गए। यह आंकड़ा मंगलवार दोपहर 1 बजे तक का है। जून में राज्य में 37 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 6 जुलाई तक बारिश का मौसम जारी रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में इस बार जिस तरह की तबाही देखने को मिल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब तक 800 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। मंडी जिला इस समय मानसून आपदा का केंद्र बना हुआ है।

‘पुलिस कोई जादूगर या भगवान नहीं’, बेंगलुरु भगदड़ की जांच में बोला ट्रिब्यूनल, 11 लोगों के मौत के लिए RCB को बताया जिम्मेदार

सड़कें अवरुद्ध, मकान क्षतिग्रस्त

मानसून आपदा के कारण मंडी जिले में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। साथ ही इससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए फिर से रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन लगातार लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदियों व झरनों से दूर रहने की अपील कर रहा है।

केंद्र की सत्ता में आए तो RSS पर…मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक ने किया ऐसा ऐलान, मच जाएगा बवाल

Published by

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026