Categories: देश

Chhath Puja के बाद घर लौटें आराम से, रेलवे 6 हजार से ज्यादा चलाएगी ट्रेनें, ये होंगी खास सुविधाएं

Chhath Puja Special Trains: छठ पूजा का महापर्व 28 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा, ऐसे में यात्री सुविधाजनक घर पहुंच सके, के लिए रेलवे ने 6 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलवाने की तैयारी की है.

Published by Shristi S
Chhath Puja Indian Railways Special Trains: आज से छठ (Chhath) महापर्व का त्योहार शुरू हो चुका है और सभी लोग जो इस त्योहार को मनाते है वह भी धीरे- धीरे अपने घरों को पहुंच चुंके है. यह पर्व 28 अक्टूबर को समाप्त होगा और ऐसे में जो लोग त्योहार के लिए घर आए थे, वह वापस अपने कार्यस्थलों के लिए निकेलेगें. इस पूरे चीजों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन चलवाई थी जिससे बढ़ा कर उन्होंने 6,181 स्पेशल ट्रेनें और अधिक चलवाने का फैसला लिया है. यह स्पेशल ट्रेन 28 अक्टूबर से नंवबर तक विभिन्न रुट्स पर चलेगी. इससे यात्री बिना किसी परेशानी के अपने शहरों को पहुंच सकते है.

बड़े शहरों से सीधा कनेक्शन

रेलवे ने विशेष रूप से पटना और दानापुर जैसे बिहार के प्रमुख स्टेशनों से नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, उधना, पुणे, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों तक सीधा कनेक्शन सुनिश्चित किया है. इसके अलावा यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए नियमित ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक हो.

यात्रियों के लिए ये विशेष सुविधाएं

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किए हैं. इसके साथ ही 24 घंटे सक्रिय वार रूम स्थापित किए गए हैं, जिनसे रेलवे कर्मचारी लगातार यात्रियों की स्थिति पर नजर रखेंगे और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेंगे. इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित होगा कि लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने के बाद सुरक्षित और समय पर अपने कार्यस्थलों पर लौट सकें.
Shristi S
Published by Shristi S

Recent Posts

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026