Categories: देश

Akhilesh Yadav Meeting In Masjid: मस्जिद में मीटिंग करने पर घिरे अखिलेश यादव, BJP ने छेड़ दिया सियासी संग्राम, दे डाली ये चेतावनी

इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी आक्रामक हो गई है। पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने 25 जुलाई को जुमे की नमाज़ के बाद इस मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि अखिलेश ने राजनीति से मस्जिद का माहौल प्रदूषित किया है।

Published by Ashish Rai

Akhilesh Yadav VS BJP: सपा प्रमुख के दिल्ली स्थित एक मस्जिद में जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कल अखिलेश यादव कुछ सपा सांसदों के साथ संसद भवन के पास एक मस्जिद में देखे गए थे। तस्वीरें सामने आने के बाद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आरोप लगाया कि मस्जिद में सपा की एक राजनीतिक बैठक हुई थी और उसे सपा का “कार्यालय” बना दिया गया है। अब अखिलेश यादव ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा लोगों को एकजुट नहीं करना चाहती। अगर कोई मस्जिद जाता है तो उसे तकलीफ होती है। आस्था जोड़ती है, लेकिन भाजपा का हथियार धर्म है, वह बांटने में विश्वास रखती है।

UP News: Yogi Adityanath से छिनने वाली है CM की कुर्सी! इस दिग्गज नेता का दावा…क्या BJP उठाने वाली है कोई बड़ा कदम?

भाजपा ने 25 जुलाई को प्रदर्शन की चेतावनी दी

इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी आक्रामक हो गई है। पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने 25 जुलाई को जुमे की नमाज़ के बाद इस मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि अखिलेश ने राजनीति से मस्जिद का माहौल प्रदूषित किया है। मस्जिद आस्था का केंद्र है, राजनीतिक गतिविधियों का नहीं। अखिलेश यादव ने हद पार कर धार्मिक स्थल का दुरुपयोग किया है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी आरोप लगाया है कि कोई हिंदू मस्जिद क्यों जाएगा?

Related Post

अखिलेश ने इसे भाजपा की साजिश बताया

सामने आई तस्वीरों में अखिलेश यादव के साथ रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी भी नज़र आ रहे हैं। जो इस मस्जिद के इमाम भी हैं। तस्वीर में सांसद धर्मेंद्र यादव भी दिख रहे हैं। बीजेपी ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि ये सभाओं की तस्वीरें हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि अखिलेश ने धार्मिक स्थलों का दुरुपयोग किया है। 25 जुलाई को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। एक तरफ अखिलेश यादव इसे भाजपा की साजिश बता रहे हैं, वहीं सत्ताधारी दल इसे मर्यादा भंग का गंभीर मामला मान रहा है।

भारत-चीन रिश्तों में नरमी? 5 साल बाद चीनी नागरिकों को टूरिस्ट वीजा देगी सरकार, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Ashish Rai

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026