Categories: देश

अगर नहीं की मांस की दुकाने बंद तो… BJP नेता ने कावड़ यात्रा से पहले कसाइयों को दे दी बड़ी चेतावनी, डायरेक्ट शाह को लिखा पत्र

Kanwar Yatra: कावड़ यात्रा अब दूर नहीं, 11 जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। वहीँ राजधानी दिल्ली के जंगपुरा से बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में मांस और शराब की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है।

Published by Heena Khan

Kanwar Yatra: कावड़ यात्रा अब दूर नहीं, 11 जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। वहीँ राजधानी दिल्ली के जंगपुरा से बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में मांस और शराब की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक सीधा पत्र लिखा है, इस पत्र में साफ तौर पर डाक कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अहम अपील की गई । वहीँ बीजेपी विधायक ने  इस पत्र में कहा कि, “कांवड़ यात्रा के दौरान मांस और शराब की दुकानें अस्थायी रूप से बंद होनी चाहिए ऐसा इसलिए क्यूंकि कांवड़िए पवित्र गंगा जल लेकर आते हैं और अगर वो उन रास्तों से गुजरेंगे जहां मांस की दुकानें हैं, तो वह पानी अशुद्ध हो जाएगा।

BJP नेता की खुली चेतावनी

इस पत्र में  बीजेपी विधायक द्वारा आगे कहा गया है, “जो दुकानदार इस अनुरोध के बाद भी अपनी दुकानें बंद नहीं करेंगे, उनकी दुकानें बलपूर्वक बंद कराई जाएंगी। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप 24 घंटे के लिए अपनी दुकानें बंद कर दें, लेकिन जब कांवड़िए निकल रहे हों, तो मीट की दुकानें पूरी तरह से बंद कर दी जानी चाहिए।” उन्होंने कहा कि पहले उन्हें प्यार से समझाया जाएगा और अगर वे प्यार से नहीं मानते हैं, तो बलपूर्वक तरीके अपनाए जाएंगे। वहीं, दिल्ली सरकार ने आश्वासन दिया है कि इस पर काम किया जाएगा।

Related Post

मांस की दुकाने होंगी बंद?

इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने पत्र में ये भी लिखा कि, हम अपील करते हैं कि कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों पर मांस और शराब की दुकानें अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएं, ताकि इसकी पवित्रता बनी रहे और कोई अप्रिय घटना न घटे।’’ मारवाह ने श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों और शाह के बीच बैठक के लिए समय मांगा, ताकि वो उन्हें ज्ञापन सौंप सकें।

UP Weather Today: आज बादल देंगे धोखा या राहत? UP में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानिए ताजा अपडेट

Heena Khan
Published by Heena Khan
Tags: Kanwar Yatra

Recent Posts

MP की 40 साल की महिला बनी मिसाल, मधुमक्खियों के झुंड से 20 बच्चों को बचाया, अपनी जान की कीमत देकर बनी असली हीरो!

Bee Attack Neemuch: नेमच की अंगनवाड़ी कुक कंचन बाई मेघवाल ने 20 बच्चों को मधुमक्खी…

February 4, 2026

Amazon layoffs 2026: अमेजन में फिर चली छंटनी की कैंची! 2026 में 2,000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा

Amazon layoffs 2026: अमेजन ने 2026 में वाशिंगटन राज्य में कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा…

February 4, 2026

Ayushman Bharat Hospitals: कौन से हॉस्पिटल में चलेगा आयुष्मान कार्ड, ऐसे करें पता…!

Ayushman Bharat Hospitals Check: अक्सर लोगों को ये नहीं पता होता है कि आयुष्मान भारत…

February 4, 2026

Do Deewane Seher Mein Trailer Out: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर हुआ आउट

Do Deewane Seher Mein Trailer Out: वैलेंटाइन के मौके पर संजय लीला भंसाली लोगों के…

February 4, 2026

Vivah Muhurat 2026: फरवरी 2026 में शादियों का बंपर सीजन! रिकॉर्ड 12 मुहूर्त, अब बारात निकालने की तैयारी शुरू

Vivah Muhurat 2026: शुक्र के उदय होने के चार दिन बाद बाद मांगलिक कार्य शुरू…

February 4, 2026