रहस्य से घिरी मॉडल खुशी अहिरवार की मौत, पोस्टमॉर्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, मौत या हत्या?

Bhopal Model khushi Ahirwar: जांच में सामने आया है कि खुशी पहले एक बैंक में नौकरी करती थी, लेकिन कुछ समय पहले उसने मॉडलिंग को अपना करियर बना लिया था.

Published by Shubahm Srivastava

Khushi Ahirwar Mysterious Death: भोपाल की मॉडल खुशी अहिरवार की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, खुशी गर्भवती थी और उसकी फैलोपियन ट्यूब फटने (Ectopic Pregnancy) से मौत हुई. इससे उसके शरीर में आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) हुआ, जो घातक साबित हुआ. रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या हिंसा के निशान नहीं मिले हैं.

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया विसरा

हालांकि, अब पुलिस यह जांच कर रही है कि यह घटना किसी मेडिकल कॉम्प्लिकेशन के कारण हुई या किसी बाहरी कारण, जैसे मारपीट या शारीरिक दबाव, से. इस पहलू को स्पष्ट करने के लिए विसरा को फॉरेंसिक जांच हेतु भेजा गया है. पुलिस को अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सके.

कैसे हुआ मौत का खुलासा?

घटना की शुरुआत तब हुई जब खुशी के दोस्त कासिम अहमद ने बताया कि दोनों उज्जैन से भोपाल एक बस से लौट रहे थे. रास्ते में फंदा टोल प्लाजा के पास उसने खुशी को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश थी और शरीर ठंडा पड़ चुका था. घबराकर कासिम और बस कंडक्टर ने उसे चिरायु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया.

जांच में सामने आया है कि खुशी पहले एक बैंक में नौकरी करती थी, लेकिन कुछ समय पहले उसने मॉडलिंग को अपना करियर बना लिया था. उसकी दोस्ती कासिम अहमद से करीब डेढ़-दो साल पुरानी थी.

Related Post

परिवार ने कासिम पर लगाया हत्या का आरोप

वहीं, परिवार ने कासिम पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि खुशी की मौत सामान्य नहीं है और उसके साथ कुछ गलत हुआ है. पुलिस ने कासिम से पूछताछ की है और घटनास्थल व बस से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है.

फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी सारे राज

एसीपी आदित्यराज सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार की रात अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक एक युवती को लेकर आए हैं, जो पहले से मृत थी. अब फॉरेंसिक रिपोर्ट ही इस रहस्यमय मौत की सच्चाई उजागर करेगी.

अब किस हालत में है निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाला जल्लाद? सीएम योगी आदित्यनाथ से क्यों लगाई गुहार?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026