Categories: देश

Assembly Election 2026: चुनावी माहौल गरम, केरल, असम और पुडुचेरी में आज वोटिंग, हर जगह तैनात सुरक्षाबल

Assam Kerala Puducherry Election 2026 Voting: असम, केरल और पुडुचेरी की कुल 296 सीटों पर मतदान आज हो रहे हैं. जिसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Published by Preeti Rajput

Assembly Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का प्रचार अब थम गया है. इन क्षेत्रों की कुल  296 सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान किए जा रहे हैं. आज उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर आज वोटिंग कराई जाएगी. असम, केरल और पुडुचेरी में राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है. आज असम की सभी 126 सीटों, केरल की सभी 140 सीटों और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.

सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

असम में मतदान के लिए 1.5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. जिसमें से 126 सदस्यीय विधानसभा में प्रवेश की उम्मीद करने वाले 722 उम्मीदवारों का भविष्य तय होने वाला है. अधिकारियों ने जानकारी दी कि एक ही चरण में होने वाले इस मतदान के लिए 35 जिलों में 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. 

पीएम मोदी ने की जनता से अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘जैसे ही असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हुआ है, मैं असम की जनता से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें.’

Related Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘जैसे ही पुडुचेरी विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं, मैं हर वोटरों से आग्रह करता हूं कि वे बाहर निकलें और रिकॉर्ड संख्या में हिस्सा लें. मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं और महिला वोटरों से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र की प्रक्रिया को मज़बूत करें. पुडुचेरी के भविष्य को संवारने में हर वोट मायने रखता है.’

केरल में 140 सीटों पर मतदान

केरल में 140 सीटों के लिए 833 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है. यहां मुख्य राजनीतिक दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है. सरकार बनाने के लिए 71 सीटों पर बहुमत बेहद जरूरी है. राज्य में कुल 2.71 करोड़ मतदाता मौजूद हैं. जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं. वहीं पुडुचेरी में 30 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. जिनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित की गई हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 16 सीटों पर बहुमत जरूरी है. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Silver Price Today: सस्ता या महंगा, शादी के सीजन में कितना है चांदी का दाम? जानें आपके शहर का रेट

Silver Rate Today 9 April 2026: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद चांदी की…

April 9, 2026

Gold Price Today: सोने के दाम में उछाल या गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?

Gold Price Today:अमेरिका-ईरान युद्ध थमने के बाद सोने के कीमतों में फिर बदलाव देखने का…

April 9, 2026