Categories: देश

Assam Elections 2026: ममता बनर्जी ने असम में जारी की 17 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां का मिला टिकट?

Assam Elections 2026: असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. आइए जानते हैं कि किसे कहां से टिकट मिला है-

Published by sanskritij jaipuria

Assam Elections 2026: असम में 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इस बीच ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. लिस्ट में 17 सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम शामिल किए गए हैं. इससे साफ है कि पार्टी इस बार असम में अपनी ताकत दिखाना चाहती है और राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की योजना बना रही है.

तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों का चयन राज्य के अलग-अलग जिलों और समुदायों को ध्यान में रखकर किया है. पार्टी ने बोडोलैंड, ब्रह्मपुत्र घाटी और बराक घाटी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी उम्मीदवार उतारकर चुनावी मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करने का प्रयास किया है. ये रणनीति स्थानीय मुद्दों और समाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है.

किन सीटों पर किसे मौका

पार्टी ने पहली लिस्ट में कई बड़ी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. कोकराझार जिले की बाओखुंगरी सीट से उदांगश्री नारजारी, धुबरी के बिलासीपारा से मोमिनुर इस्लाम, गोलपाड़ा के जलेश्वर से आरिफ अख्तर अहमद, और बोंगाईगांव के अभयापुरी से कौशिक रंजन दास को टिकट दिया गया है. बजाली सीट से कल्याणी कलिता मैदान में हैं.

Related Post

कामरूप और तिनसुकिया में दावेदारी

कामरूप जिले में चमरिया से दुलु अहमद और बोकों-चायगांव (एसटी) से भोगलाल राभा को उम्मीदवार बनाया गया है. नलबाड़ी के बरखेत्री से आमिरुल इस्लाम और तमुलपुर के गोरेश्वर से राजन चौहान को टिकट मिला है. तिनसुकिया जिले से डिगबोई में जितेन नाग और माकुम में दिलीप मोरन मैदान में हैं.

दक्षिण असम में मजबूत उपस्थिति

बराक घाटी क्षेत्र में भी पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है. कछार जिले से उधरबोंड में तपस दास, कटीगोराह में फजलुर रहमान लस्कर और सोनाई में शाहजहां लस्कर को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा दरांग, धेमाजी और अन्य जिलों में भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जिससे राज्य भर में संतुलन बनाए रखने का प्रयास दिखता है.

भाजपा और कांग्रेस को चुनौती

तृणमूल कांग्रेस का मकसद असम में भाजपा और कांग्रेस के बीच तीसरा विकल्प बनना है. पार्टी स्थानीय मुद्दों, जातीय और भाषाई संतुलन को ध्यान में रखते हुए चुनाव लड़ना चाहती है.  पहली लिस्ट से ये संकेत मिलता है कि आने वाले समय में पार्टी और भी सीटों पर उम्मीदवार उतारकर चुनावी मुकाबले को और रोमांचक बनाएगी.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Rebel कौन हैं,  जो रैपर की दुनिया में निकलीं असली ‘धुरंधर’, ‘आरी-आरी’ से चलाईं फैन्स की दिलों पर छूरियां

Rebel: रेबल (Daiaphi Lamare) म्यूजिक की दुनिया में अलग ही स्टाइल अपनाया, जो बोल्ड है.…

March 21, 2026

Chaitra Navratri 2026: अष्टमी या नवमी, इस नवरात्रि कब करनी चाहिए कन्या पूजन? जानें सही तारीख, विधि और मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 में कन्या पूजन के लिए महाअष्टमी (26 मार्च) और…

March 21, 2026

कौन है निमिषा नायर? शराब के नशे में धुत लोगों ने की बदसलूकी; एक्ट्रेस ने शेयर किया वो भयावह मंजर

Nimisha Nair: जानी-मानी एक्ट्रेस निमिषा नायर ने हाल ही में अपने साथ हुए हादसे पर…

March 21, 2026