Home > देश > AI Impact Summit 2026: कितने दिन चलेगा एआई इंपैक्ट समिट, कौन-कौन हो रहा शामिल, जानें कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

AI Impact Summit 2026: कितने दिन चलेगा एआई इंपैक्ट समिट, कौन-कौन हो रहा शामिल, जानें कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

AI Impact Summit 2026: भारत में आज 16 फरवरी से एआई इंपैक्ट समिट 2026 चालु हुआ है. इसमें कौन-कौन शामिल हो रहा है और ये कब तक चलेगा आइए जानते हैं सब कुछ-

By: sanskritij jaipuria | Published: February 16, 2026 1:26:02 PM IST



AI Impact Summit 2026: भारत में आज से एआई इंपैक्ट समिट 2026 की शुरुआत हो गया है. इस कार्यक्रम में दो लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. अगर आप इसमें शामिल होना चाहते हैं तो अभी भी मौका है, क्योंकि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहा है.

ये आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है, जहां देश और दुनिया के तकनीकी विशेषज्ञ एक साथ जुट रहे हैं.

 कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

एआई इंपैक्ट समिट में शामिल होने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट [https://impact.indiaai.gov.in](https://impact.indiaai.gov.in) पर जाना होगा.

होम पेज पर ऊपर दाईं ओर ‘Register’ का ऑप्शन दिखाई देगा. वहां क्लिक करके ‘Register as Delegate’ चुनें. इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, जन्म तिथि, व्हाट्सऐप नंबर, देश और लिंग जैसी जानकारी भरनी होगी.

आपसे एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने और ईमेल सत्यापन करने के लिए भी कहा जाएगा. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके ईमेल पर रजिस्ट्रेशन की पुष्टि भेजी जाएगी. बाद में एक और ईमेल मिलेगा, जिसमें क्यूआर कोड और कार्यक्रम से जुड़े दिशा-निर्देश होंगे. कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के समय इस क्यूआर कोड के साथ वैध पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा.

 कब और कहां हो रहा है आयोजन?

एआई इंपैक्ट समिट 16 फरवरी से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है. आम लोग वैध रजिस्ट्रेशन के साथ अधिकतर दिनों में शामिल हो सकते हैं, हालांकि 19 फरवरी को प्रवेश सीमित रहेगा.

 कौन-कौन होंगे शामिल?

इस समिट में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हो रहे हैं.

 Sam Altman, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, OpenAI
 Sundar Pichai, सीईओ, Alphabet Inc.
 Demis Hassabis, प्रमुख, Google DeepMind
 Dario Amodei, सीईओ, Anthropic
 Arthur Mensch, सीईओ, Mistral AI

इसके अलावा तकनीकी और कारोबारी जगत के अन्य प्रमुख नाम भी शामिल होंगे:

 Bill Gates, सह-संस्थापक, Microsoft
 Brad Smith, अध्यक्ष, Microsoft
 Shantanu Narayen, सीईओ, Adobe
 Julie Sweet, सीईओ, Accenture
 Cristiano Amon, सीईओ, Qualcomm
 Nikesh Arora, सीईओ, Palo Alto Networks

लाइव कैसे देखें?

अगर आप कार्यक्रम स्थल पर नहीं जा पा रहे हैं, तो इसके प्रमुख सत्रों की लाइव स्ट्रीमिंग IndiaAI के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर की जाएगी.

लाइव स्ट्रीमिंग में शामिल होंगे:

 प्रमुख वक्ताओं के भाषण
 टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रमुखों से बातचीत
 पैनल चर्चा
 एआई एक्सपो की झलक
 नीति और तकनीक से जुड़े अहम ऐलान

ये लाइव स्ट्रीम 16 से 20 फरवरी तक हर दिन उपलब्ध रहेगी.

किन विषयों पर होगी चर्चा?

पांच दिनों के इस कार्यक्रम में 700 से ज्यादा सेशन आयोजित किए जाएंगे. इनमें एआई से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, जैसे:

 एआई सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन
 एआई से जुड़े नियम और प्रशासन
 डाटा सुरक्षा और गोपनीयता
 एआई का जिम्मेदार उपयोग
 भविष्य की नौकरियों पर असर

साथ ही सात कार्य समूह एआई से जुड़े साझा संसाधनों, भरोसेमंद टूल्स और कंप्यूटिंग ढांचे जैसे विषयों पर अपने सुझाव पेश करेंगे.

 क्यों जरूरी है ये समिट?

ये पहला बड़ा वैश्विक एआई सम्मेलन है, जिसकी मेजबानी ग्लोबल साउथ में की जा रही है. भारत का प्रयास है कि एआई पर चर्चा केवल जोखिम और नियमों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे आम लोगों के जीवन से जोड़ा जाए.

स्वास्थ्य, खेती, शिक्षा और वित्त जैसे क्षेत्रों में एआई के उपयोग से बड़े बदलाव संभव हैं. ऐसे में इस समिट में होने वाली चर्चाएं और फैसले आने वाले समय में एआई के विकास की दिशा तय कर सकते हैं.

Advertisement