Categories: देश

Aaj Ka Mausam 19 Fabruary 2026:  घर से निकलने से पहले जान लें किन राज्यों में तूफान के साथ होगी तेज बारिश, IMD का अलर्ट- समुद्र तट के किनारे जानें से बचें

Aaj Ka Mausam 19 Fabruary 2026: दिल्ली और यूपी समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है. उत्तर भारत के कई राज्यों में गुरुवार (19 फरवरी, 2026) को कहीं-कहीं हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

Published by JP Yadav

Aaj Ka Mausam 19 Fabruary 2026: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर से लेकर दक्षिण तक के राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है. उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों को ठंड का असर कम हुआ है. इसके साथ ही कोहरा भी अब धीरे-धीरे छंट रहा है. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से देश कई राज्यों में भीषण ठंड के बाद कुछ राज्यों में कहीं धीमी तो कहीं पर मध्यम स्तर की बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की ओर से गुरुवार (19 फरवरी, 2025) को देश के 5 राज्यों में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस बारिश के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. इसके प्रभाव से मौसम में थोड़ी ठंडक आ सकती है. IMD ने कुछ राज्यों में गुरुवार को गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई है. 

दिल्ली-एनसीआर में होगी बारिश!

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले 36 घंटों के दौरान यानी गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट है. अगले 2 दिन के दौरान यानी वीकेंड तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है.

उत्तर भारत में बदला रहेगा मौसम का मिजाज

वहीं, मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दक्षिण भारत में फिलहाल एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic circulation) एक्टिव है. इसके प्रभाव से गुरुवार (19 फरवरी) और शुक्रवार (20 फरवरी)  को कई राज्यों में बारिश और आंधी होने की चेतावनी जारी है.  वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अगले 36 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान और पहाड़ों से लेकर मैदानी हिस्सों तक बादल बरस सकते हैं. हिमालयी भागों पर बर्फबारी से सिहरन भरी सर्दी महसूस होगी. IMD के मुताबिक, पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 फरवरी को बारिश होगी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. 

तमिलनाडु में कहां-कहां होगी तेज बारिश

IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बरकरार है.इसके चलते तमिलनाडु के निचले समुद्री इलाकों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. केरल और कर्नाटक के दक्षिणी जिलों में भी बारिश होगी. 19 से 22 फरवरी के दौरान तमिलनाडु और केरल के के पंबन, तिरुवंतपुरम, अलाप्पुझा, तूतीकोरिन, टोंडी, पलायनकोट्टई, अतिरामपट्टिनम, पलक्कड़, त्रिशूर, कोट्टायन, पुनालुर और कोचीन में मूसलाधार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है.  

Related Post

मछुआरों को समुद्री तट के करीब ना जाने का अलर्ट

दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तमिलनाडु और केरल के अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होगी. इन राज्यों में गुरुवार को बारिश के साथ तेज हवा के झोंके लोगों की परेशानी में इजाफा कर सकते हैं. बारिश और आंधी के चलते गुरुवार (19 फरवरी, 2026) को तमिलनाडु के तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी है. खासतौर से मछुआरों को समुद्री तट के करीब जाने से बचने की सलाह दी गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है. लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम का मिजाज और IMD के अलर्ट को देखते हुए यात्रा प्लान करें. 

उत्तर भारत में कहां-कहां होगी बारिश

सुबह और शाम को छोड़कर दिन में सर्दी का असर खत्म हो गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बारिश हो सकती है. बिहार में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर नहीं रहेगा. बिहार की राजधानी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं, पंजाब और हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है. गुरुवार को हरियाणा के करनाल, हिसार, अंबाला, कैथल, जिंद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और पंजाब में लुधियाना और पटियाला में बारिश हो सकती है. राजस्थान  में 19 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा संभाग और शेखावाटी बारिश हो सकती है. 

उत्तराखंड-हिमाचल में जारी रहेगी बर्फबारी!

पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार को ही कई जिलों में बादल छाए और बारिश हुई. हिमाचल की बात करें तो सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा, सिरमौर, मनाली, रोहतांग दर्रा, अटल टनल,  देऊ तिब्बा, मनाली पीक, लाहौल-स्पीति, ताबो, कुकुमसेरी और किन्नौर में बर्फबारी के बाद ठंड में इजाफा हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि 19 फरवरी को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ठंड जारी रहेगी.  उधर, जम्मू-कश्मीर में 28 फरवरी से बारिश का सिलसिला नए सिरे से शुरू हो सकता है. 

JP Yadav

Recent Posts

Majid Khademi Death: मजीद खादमी कौन थे? ईरान के सुरक्षा ढांचे के स्तंभ और मास्टरमाइंड, जानिए पूरी प्रोफाइल

Majid Khademi Death: तेहरान में हुए हवाई हमलों के बीच आईआरजीसी  के खुफिया प्रमुख माजिद…

April 6, 2026

इस हीरोइन ने 3 साल में ही बना लिया था नाम, श्रीदेवी-माधुरी को कर दिया था पीछे, दी थी 13 हिट फिल्में

Guess The Actress: भारतीय सिनेमा का ऐसी एक्ट्रेस जिनका सफर काफी शानदार था, उन्होंने कम…

April 6, 2026

NCERT syllabus: क्या बदल जाएगा आपका सिलेबस? एनसीईआरटी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिए ये निर्देश

NCERT syllabus Supreme Court comment: सुप्रीम कोर्ट ने NCERT पाठ्यक्रम की समीक्षा को सभी कक्षाओं तक…

April 6, 2026