Categories: देश

Uttarakhand Panchayat Chunav Result: नए चेहरों ने उत्तराखंड की संभाली कमान, 24 साल की तानिया और 23 साल की साक्षी ने पंचायत चुनाव जीतकर रचा इतिहास

Uttarakhand Panchayat Result 2025: उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। खास बात ये है कि इस चुनाव में जनता ने महिलाओं को ज्यादा सपोर्ट दिया। जनता ने इस बार पड़े लिखे योग्य उम्मीदवारों को पंचायतों की कमान सौंपी गई है।

Published by Heena Khan

Uttarakhand Panchayat Result 2025: उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। खास बात ये है कि इस चुनाव में जनता ने महिलाओं को ज्यादा सपोर्ट दिया। जनता ने इस बार पड़े लिखे योग्य उम्मीदवारों को पंचायतों की कमान सौंपी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, रायपुर ब्लॉक में कुल 22,659 मतदाता हैं, यहाँ कुल 19,621 वोट पड़े। इनमें से 9612 महिला वोट और 11,803 पुरुष वोट थे। जीतने वाले उम्मीदवारों में कुछ ग्रेजुएट हैं, तो कुछ ने पोस्टग्रेजुएशन किया है।

24 साल की तानिया बनी प्रधान

खास बात तो ये है कि, सिंधवाल गांव की प्रधान बनी तानिया सिर्फ 24 साल की हैं, इससे पहले उनके पति ग्राम प्रधान रह चुके हैं। ग्राम सभा लड़वाकोट से प्रधान बनीं 29 वर्षीय शिवानी कंधारी डीएलएड हैं, उन्होंने राजनीति विज्ञान में एमए किया है। शिवानी ने बताया कि वह दूसरी बार प्रधान बनी हैं। इससे पहले वह 22 साल की उम्र में गांव की प्रधान रह चुकी हैं। धनौला से क्षेत्र पंचायत सदस्य बनीं साक्षी थापा 23 साल की हैं, जबकि धनौला से प्रधान बनीं उनकी ननद भी महज 23 साल की हैं। साक्षी स्नातक हैं, जबकि सोनिया ने इंटरमीडिएट पास किया है। लोगों ने उन पर भरोसा जताया है, साक्षी ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगी। रायपुर विकास खंड में अधिकांश प्रत्याशी भाजपा समर्थित थे। गांवों में भाजपा का प्रभाव ज्यादा देखने को मिला।

Related Post

बेटे के इंतजार में बाप ने तोड़ा दम! अल्जीरिया से नहीं आया शव तो सदमे से गई पिता की जान, दो मौतों से घर में मचा कोहराम

नए चेहरों ने संभाली कमान

रायपुर में लोग मतदान को लेकर उत्साहित तो थे ही, इस बार मतदाताओं ने बदलाव को भी प्राथमिकता दी। नतीजा यह रहा कि ज़्यादातर सीटों पर नए चेहरे देखने को मिले। इसमें भी युवाओं की भागीदारी काफ़ी ज़्यादा रही। यहाँ क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए चुने गए ज़्यादातर उम्मीदवार 40 साल से कम उम्र के हैं। ख़ासकर कुछ महिला उम्मीदवार तो 30 साल से भी कम उम्र की हैं।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026