Categories: हेल्थ

जितना है इसका साइज उससे ज्यादा बिमारियों को चबा जाता है कच्चा, इस सफेद फल के जूस को गटगट पी जाइए बस एक बार, महीनाभर छू भी नहीं सकेगा कोई रोग!

Benefits Of Ashgourd Juice:  सफ़ेद पेठा, जिसे विंटर मेलन या एश गार्ड के नाम से भी जाना जाता है, एक बहुउद्देशीय फल है जिसका उपयोग विभिन्न व्यंजन जैसे सब्जी, सलाद, सांभर और मिठाई बनाने में किया जाता है।

Published by

Benefits Of Ashgourd Juice:  सफ़ेद पेठा, जिसे विंटर मेलन या एश गार्ड के नाम से भी जाना जाता है, एक बहुउद्देशीय फल है जिसका उपयोग विभिन्न व्यंजन जैसे सब्जी, सलाद, सांभर और मिठाई बनाने में किया जाता है। साथ ही, इसका जूस पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, सफ़ेद पेठे का जूस स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके उपयोग और लाभ।

पेठे का जूस बनाने के लिए लें ये सामग्री

सफ़ेद पेठे का जूस बनाने के लिए 1 मध्यम आकार का सफ़ेद पेठा लें उसके बाद 1 कीवी ले लें। थोड़े से पुदीने लें, एक छोटा सा अदरक का टुकड़ा  ले लें। इसके अलावा 1 चमच्च नींबू का रस लें और  काला नमक स्वादानुसार लें,  एक चम्मच भिगोए हुए चिया बीज लें साथ ही पानी और बर्फ के टुकड़े भी इस जूस की सामग्री में ऐड करें। 

Related Post

कैसे बनाएं पेठे का जूस?

सफ़ेद पेठे को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। कटे हुए टुकड़ों को ब्लेंडर में डालें। इसमें कीवी, पुदीने के पत्ते, अदरक और नींबू का रस मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। तैयार जूस को छलनी की मदद से छान लें। बचा हुआ गूदा एक कटोरी में रख लें। जूस को गिलास में डालें और उसमें काला नमक, भिगोए हुए चिया बीज और 1 चम्मच गूदा मिलाएँ। आपका पौष्टिक और स्वादिष्ट सफ़ेद पेठे का जूस तैयार है।

सफ़ेद पेठे के जूस के 10 फायदे

  • सफ़ेद पेठे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार है।
  • इस जूस में कैलोरी कम होती है और फाइबर भरपूर होता है, जो वज़न घटाने में मददगार है।
  • सफ़ेद पेठे का जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट दिल को स्वस्थ रखते हैं।
  • यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
  • सफेद पेठे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • इसमें विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं।
  • सफेद पेठे में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों को मजबूत करते हैं।
  • यह जूस दिमाग को शांत करता है और तनाव को कम करता है।
  • सफेद पेठे का जूस त्वचा को डिटॉक्सीफाई करता है और चमक देता है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

Purple Earth: धरती का असली रंग बैंगनी! NASA थ्योरी ने खोला अरबों साल पुराना राज़

Purple Earth Hypothesis: अगर हम अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखें, तो यह ग्रह बिखरे हुए…

February 6, 2026

RBI Policy: अगर आपने खरीदा है घर या ली है कार? तो तुरंत पढ़ लें ये जरूरी खबर, RBI का बड़ा फैसला

EMI News: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज अपनी मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा कर दी…

February 6, 2026

Maha Shivratri Vrat 2026: 15 या 16 फरवरी, किस दिन है महाशिवरात्रि का व्रत? जानें सही तिथि यहां…

Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है, यह पर्व हर साल…

February 6, 2026