Categories: हेल्थ

हेयर फॉल से परेशान? ये 6 हर्बल पाउडर देंगे मजबूत और लंबे बाल

आयुर्वेदिक पाउडर बालों की जड़ों को पोषण देकर उनकी ग्रोथ बढ़ाते हैं और स्कैल्प को स्वस्थ बनाते हैं. इन पाउडर्स का इस्तेमाल आसान है और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते. आइए जानते हैं ऐसे 6 बेहतरीन आयुर्वेदिक पाउडर और उनके इस्तेमाल का तरीका.

Published by Komal Singh

बाल हमारी खूबसूरती और आत्मविश्वास दोनों से जुड़े होते हैं. जब बाल झड़ने लगते हैं या उनकी ग्रोथ रुक जाती है, तो लोग तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स आजमाने लगते हैं. लेकिन सच यह है कि हमारे घर और आयुर्वेद में कई ऐसे प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं जो न सिर्फ बालों को झड़ने से रोकते हैं बल्कि उन्हें मजबूत और लंबा भी बनाते हैं.

 

आंवला पाउडर

आंवला पाउडर बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और स्कैल्प को ठंडक देता है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं, जो बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं. इसे दही या नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाएं.

 

भृंगराज पाउडर

भृंगराज को बालों का राजा कहा जाता है. यह पाउडर बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ-साथ समय से पहले सफेद होने से रोकता है. इसे गुनगुने पानी या एलोवेरा जेल में मिलाकर लगाने से शानदार नतीजे मिलते हैं.

 

शिकाकाई पाउडर

शिकाकाई एक प्राकृतिक क्लेंज़र है जो बालों को गहराई से साफ करता है. यह स्कैल्प से डैंड्रफ हटाकर बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है. इसे पानी या दही में मिलाकर पेस्ट बना लें और हफ्ते में दो बार लगाएं.

Related Post

 

 मेथी पाउडर

मेथी पाउडर में प्रोटीन और आयरन होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है. यह झड़ते बालों को रोकता है और नए बाल उगने में मदद करता है. इसे रातभर भिगोकर सुबह पेस्ट बनाकर स्कैल्प पर लगाएं.

 

 रीठा पाउडर

रीठा को नेचुरल शैम्पू भी कहा जाता है. यह बालों को साफ करने के साथ-साथ उनकी चमक और ग्रोथ बढ़ाता है. इसमें पाए जाने वाले नैचुरल सैपोनिन्स बालों को मुलायम और घना बनाते हैं. इसे पानी में मिलाकर प्रयोग करें.

 ब्राह्मी पाउडर

ब्राह्मी पाउडर दिमाग को शांति देने के साथ बालों की जड़ों को भी मजबूत करता है। यह बाल झड़ने की समस्या को कम करता है और बालों को घना बनाता है। इसे नारियल तेल या दही के साथ मिलाकर लगाना फायदेमंद है.


Komal Singh

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026