Categories: हेल्थ

क्या कोरोना की तरह खतरनाक हो सकता है निपाह वायरस, कई देशों में अलर्ट; थाईलैंड में लोगों की स्क्रीनिंग शुरू

Nipah Virus Outbreak Alert: निपाह वायरस की पहचान पहली बार 1999 में मलेशिया में हुई थी. यह एक ज़ूनोटिक वायरस है. इसका मतलब यह जानवरों से इंसानों में फैल सकता है.

Published by JP Yadav

Nipah Virus Outbreak Alert: पश्चिम बंगाल में सामने आए निपाह वायरस के मामलों ने देशभर में टेंशन बढ़ा दी है. पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के 5 मामले सामने आए. ऐसे में इस वायरस को फैलने से रोका जा सके, इसलिए करीब 100 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है. इनमें अस्पतालों की नर्सें और डॉक्टर्स भी शामिल हैं. हालात की गंभीरता को देखते हुए इन सभी को अस्पताल में रखा गया है.  साल की शुरुआत में 11 जनवरी, 2026 को पश्चिम बंगाल में 2 संदिग्ध मामलों की पुष्टि भी हुई थी. इसको देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य टीम एक्टिव हो गई है.

आखिर क्यों खतरनाक है निपाह वायरस

निपाह वायरस की चपेट में आने के बाद अगर उचित इलाज और देखभाल नहीं मिले तो हालात गंभीर हो सकते हैं. इसके शुरुआती लक्षणों में साधारण बुखार आता है. फिर तेज बुखार, सिरदर्द और उल्टी या मतली के लक्षण भी सामने आने लगते हैं. वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक, निपाह वायरस की चपेट में आने के बाद मरीजों को गले में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना या बेहोशी जैसी दिक्कत भी होती है. वहीं, हालात गंभीर होने पर दिमाग पर असर और भ्रम या दौरे भी पड़ने लगते हैं. कुछ मामलों में मरीज की हालत तेजी से बहुत अधिक बिगड़ जाती है तो लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क जरूरी हो जाता है.

कैसे फैलता है निपाह वायरस?

वर्ष 1999 में निपाह वायरस को पहली बार मलेशिया में पहचाना गया था. इसके बाद  निपाह वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organizaigon) द्वारा एक घातक जूनोटिक बीमारी की सूची में डाल दिया गया. यह फल खाने वाले चमगादड़ों के जरिये फैलता है. यह वायरस दूषित भोजन या सीधे इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है. इसमें सबसे खतरनाक बात यह है कि इस बीमारी के लिए कोई सटीक उपचार या स्वीकृत टीका उपलब्ध नहीं है. बताया जाता है कि कोरोना वायरस भी चमगादढ़ के जरिये फैला.

Related Post

इस बीच वैज्ञानिकों ने आशंका जताई थी कि SARS-CoV-2 किसी पशु कोरोनावायरस से मानव में फैला है. इसके बाद इसने मानव से मानव में फैलने की क्षमता विकसित कर ली. अत्यधिक संक्रामक होने के कारण पूरी दुनिया इसकी चपेट में आ गई. यही वजह है कि निपाह वायरस को लेकर भारत के अलावा कई अन्य देशों में चिंता बढ़ गई है.  यह वायरस दिमाग और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारियों देता है. ऐसे में इसको लेकर गंभीर होने की जरूरत है. 

धाईलैंड में यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू

उधर, ब्रिटिश मीडिया द इंडिपेंडेंट पहले ही आगाह कर चुका है. उसके मुताबिक, पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस फैला है, जिसके बाद  लगभग 100 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है. इनमें एक मरीज की हालत गंभीर है. ऐसे में थाईलैंड ने कई प्रमुख हवाई अड्डों पर बीमारी की रोकथाम के उपायों को बढ़ा दिया है. इसमें यात्रियों की स्क्रीनिंग भी शामिल है. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

‘हिंदू मुसलमानों से बेहतर’, बप्पा के सामने सिर झुकाती है ये मुस्लिम हसीना; दूसरे धर्म में कर चुकी हैं शादी

Mumtaz On Interfaith Marriage: एक्ट्रेस मुमताज ने इंटरफेथ मैरिज, पॉलिगैमी और आध्यात्मिक मान्यताओं पर खुलकर…

March 13, 2026

Aadhaar Address Update Online: फ्री में बदले आधार पर नया एड्रेस, नोट करें प्रोसेस, डॉक्यमेंट्स समेत हर डिटेल

Aadhaar Address Update Online: देश के निवासी UIDAI के myAadhaar पोर्टल के ज़रिए अपना आधार…

March 13, 2026

NXT Summit 2026: डॉ. ऐश्वर्या पंडित शर्मा ने कैंसर को लेकर किया आगाह, खतरनाक बीमारी को लेकर दिए अहम सुझाव

NXT Summit 2026: दुनिया का सबसे बड़ा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मिशन है. ये पहल कैंसर…

March 13, 2026

महाराष्ट्र में धर्मांतरण पर सख्ती! अब लव जिहाद पर लगेगी लगाम; कड़े नियम लाने की तैयारी में सरकार

Maharashtra Freedom of Religion Bill 2026: महाराष्ट्र विधानसभा में पेश धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 धर्म…

March 13, 2026

क्या आप जानते हैं कि समुद्र के रास्ते भारत तक गैस कैसे पहुंचती है?

इन दिनों ईरान और इजराइल में जो वॉर चल रहा है उसके चलते भारत में…

March 13, 2026