Categories: हेल्थ

50 की उम्र में भी दिखना चाहते हैं जवां? मलाइका अरोड़ा ने बताई 10 साल कम और 5 किलो हल्का दिखने की ट्रिक

Malaika Arora Fitness Routine: मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में मल्ला ने आसान एक्सरसाइज के बारे में बताया है, जो हर दिन 2 मिनट करने से आपको 10 साल जवां दिखा सकती है.

Published by Prachi Tandon

Malaika Arora Fitness Tips: मलाइका अरोड़ा भले ही सिल्वर स्क्रीन पर नहीं दिखाई देती हैं. लेकिन, अपनी फिटनेस के लिए हमेशा ही लाइमलाइट में छाई रहती हैं. मलाइका अरोड़ा 51 साल की हो गई हैं और आज भी 25 की उम्र वालों को अपने टोन्ड फिगर से मात देती नजर आती हैं. लेकिन, मलाइका (Malaika Arora) का टोन्ड फिगर यूं ही नहीं बन गया है. इसके लिए उन्होंने बैलेंस्ड डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज और वर्कआउट पर भी फोकस किया है. अगर आप भी मलाइका की तरह टोन्ड और सेक्सी फिगर चाहती हैं तो उनकी फिटनेस ट्रिक को फॉलो कर सकती हैं. मल्ला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस का राज बताया है. 

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की फिटनेस ट्रिक

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Video) ने 24 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में मल्ला ने दो मिनट की ईजी एक्सरसाइज के बारे में बताया है. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि इन एक्सरसाइज को हर दिन 2 मिनट के लिए करने पर आप 10 साल छोटे और 5 किलो हल्का महसूस कर सकते हैं. 

मलाइका (Malaika Arora Fitness Secret) ने अपने वीडियो में 7 चाइनीज मूवमेंट्स के बारे में बताया है जो अकड़न दूर करने, ब्लड पंप करने और लसीका फ्लो बढ़ाने में मदद करती हैं. आइए, यहां जानते हैं वह 7 चाइनीज मूव्स क्या हैं.  

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

गर्दन रोल और कंधे खोलने वाले: इस एक्सरसाइज में गर्दन और कंधों को धीरे-धीरे घुमाना है. इससे गर्दन और कंधों की अकड़न कम होती है, साथ ही पोश्चर सुधरता है. 

Related Post

स्पाइनल ट्विस्ट: रोटेशनल मूवमेंट से स्पाइन को मजबूती मिलती है. साथ ही पीठ की अकड़न कम होती है और लचीलापन आता है.

आर्म सर्किल और शोल्डर लिफ्ट: यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और शरीर की जकड़न में राहत देता है.

साइड स्ट्रेच: अपना कोर यानी पेट और शरीर की साइड्स को स्ट्रेच करें. इससे शरीर की अकड़न खुलती है और लचीलापन आता है. 

हिप सर्किल और पेल्विक टिल्ट्स: इस एक्सरसाइज से पीठ और कूल्हों के निचले हिस्सों में ढीलापन आता है. 

पैरों को स्ट्रेच करें: यह पैरों को मजबूत बनाता है, बैलेंस में सुधार लाता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है. 

फुल बॉडी फ्लो मूवमेंट: यह सभी एक्सरसाइज सीक्वेंस में करने से शरीर से तनाव दूर होता है, एनर्जी मिलती है और रिलेक्स भी किया जा सकता है. 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026