Categories: हेल्थ

आम के साथ गलती से भी ना खाएं ये 5 चीजें, पेट मे बन सकता है जहर, आपके सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

Foods that Should not be Eaten with Mango:आम को फलों का राजा कहा जाता है. यह हर किसी का पसंदीदा फल है. खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है और साथ मे ये पौष्टिक गुणों से भरपूर भी होता है

Published by

Foods that Should not be Eaten with Mango:आम को फलों का राजा कहा जाता है. यह हर किसी का पसंदीदा फल है. खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है और साथ मे ये पौष्टिक गुणों से भरपूर भी होता है. इसलिए लोग इसे मजे से खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आम का सेवन कुछ चीजों के साथ करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. दरअसल, कई बार लोग कई खाद्य पदार्थों को दूसरे खाद्य पदार्थों या चीजों के साथ मिलाकर खाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार उनकी यह आदत उनके लिए परेशानी का सबब बन सकती है. आइए जानते हैं कि आम के साथ आपको किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए.

आम के साथ गलती से भी ना करें इल चीजों का सेवन

मसालेदार खाने से दूरी बनाएं

कई लोगों को खाने के साथ आम खाना पसंद होता है. लेकिन अगर आप आम को बहुत मसालेदार खाने के साथ खाते हैं, तो ऐसा करने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. दरअसल मसालेदार खाना आपके पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है, जबकि आम एक भारी फल है जो पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है. जिससे सीने में जलन, गैस और अपच की शिकायत हो सकती है.

क्या रोटी पर घी लगाकर खाने से सड़ जाता है लीवर? आचार्य बालकृष्ण ने बताया चुपड़ी चपाती खाने से सेहत पर होता है कैसा असर

दूध के साथ

आम और दूध का संयोजन हमेशा से ही विवादित रहा है। आयुर्वेद के अनुसार, आम और दूध का एक साथ सेवन आपके पाचन तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। कुछ लोग इसे आसानी से पचा लेते हैं, फिर भी संवेदनशील पेट वालों के लिए यह संयोजन हानिकारक हो सकता है।

Related Post

शरीर के इन 5 बीमारियों को जड़ से उखाड़ फेकता है ये हरा कड़वा पत्ता, बस जान ले सेवन करने का सही तरीका

शहद के साथ

आम  के साथ शहद का सेवन सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। ये दोनों आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करते है। इसलिए इन दोनों को साथ मे खाने से बचना चाहिए।

दही के साथ

आम के साथ दही को खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। आयुर्वेद की माने तो, दही और आम को साथ मे खाने से शरीर में विषाक्त पदार्थ बन सकते हैं, जिससे एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

रोजाना सुबह शुरू कर दे बस 1 कली कच्ची लहसुन को खाना,सेहत को मिलेंगे लाखों फायदे

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026