Categories: हेल्थ

रोजाना बस 1 लौंग और 50 बीमारियों का जड़ से होगा खात्मा,15 दिनों कर लें इसका सेवन खुद दिखने लगेंगे फायदे

Laung Health Benefits- भारतीय रसोई मसालों से भरी पड़ी है, लेकिन कुछ मसाले न सिर्फ़ स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी बेजोड़ होते हैं। ऐसा ही एक औषधीय मसाला है लौंग, जिसका इस्तेमाल न सिर्फ़ पूजा-पाठ में होता है, बल्कि यह कई बीमारियों में रामबाण औषधि का काम भी करता है।

Published by

Laung Health Benefitsभारतीय रसोई मसालों से भरी पड़ी है, लेकिन कुछ मसाले न सिर्फ़ स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी बेजोड़ होते हैं। ऐसा ही एक औषधीय मसाला है लौंग, जिसका इस्तेमाल न सिर्फ़ पूजा-पाठ में होता है, बल्कि यह कई बीमारियों में रामबाण औषधि का काम भी करता है। आयुर्वेद के अनुसार, रोज़ाना सिर्फ़ एक लौंग का सेवन कई शारीरिक समस्याओं से राहत दिला सकता है।

गैस और पेट फूलने से राहत

लौंग में मौजूद औषधीय तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह भूख बढ़ाने के साथ-साथ दस्त में भी फ़ायदेमंद है। इसे सर्दी-ज़ुकाम में ख़ास तौर पर कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं।

वज़न घटाने में भी मददगार

लौंग वज़न घटाने में भी मददगार है। यह न सिर्फ़ पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है, बल्कि शरीर में जमा चर्बी को भी धीरे-धीरे कम करती है। इसके अलावा, इसे सांसों की दुर्गंध से छुटकारा दिलाने में भी कारगर माना जाता है।

क्या सच मे सफेद बाल तोड़ने पर हो जाते है दोगुने? जानें पीछे की सच्चाई

सिरदर्द से राहत दिलाने में फ़ायदेमंद

लौंग का सेवन सिरदर्द से राहत दिलाने में भी फ़ायदेमंद है। इसके औषधीय गुण तनाव कम करने और मन को शांत रखने में मदद करते हैं। वहीं, दांत दर्द और सड़न होने पर लौंग या इसके तेल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। यह दांतों के कीड़ों को भी खत्म करता है।

Related Post

कैसे करें सेवन?

लौंग का सेवन आप चाय, गर्म पानी, खाने के साथ या सीधे भी कर सकते हैं। लेकिन सबसे कारगर तरीका है रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करना। इससे न सिर्फ पाचन क्रिया बेहतर होगी, बल्कि हड्डियों के दर्द और अन्य बीमारियों से भी राहत मिलेगी। इस छोटे से मसाले में छिपे बड़े फायदों को जानकर आप भी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं, लेकिन कोई भी समस्या होने पर इसका सेवन करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें।

5 दिन में चमत्कार! इस जादुई पानी से बदल जाएगी आपकी सेहत, जड़ से खत्म हो जाएगी कई गंभीर बीमारियां

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Published by

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026