Categories: हेल्थ

आप जानते हैं चुकंदर खाने का सही तरीका? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Beetroot Benefits: क्या चुकंदर को चबाकर खाना बेहतर है या जूस बनाकर पीना? जानते हैं इस मामले में एक्सपर्ट्स क्या बताते हैं. और, कैसे चुकंदर ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मदद करता है.

Published by Shraddha Pandey

Beetroot For Blood Pressure: चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है. इसमें आयरन, फोलेट, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. लेकिन, इस सब्जी के सेवन को लेकर अक्सर यह सवाल उठता है. इसे चबाकर खाना बेहतर है या जूस बनाकर पीना? आइए जानें एक्सपर्ट की राय.

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि चुकंदर को दोनों तरह से लेने के अपने-अपने फायदे हैं. अगर आप जूस के रूप में पीते हैं, तो यह शरीर में नाइट्रेट की मात्रा बढ़ाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है. और, एक्सरसाइज के दौरान आपकी क्षमता को भी बेहतर बनाता है. दूसरी ओर, अगर इसे चबाकर सलाद या कच्चे रूप में लिया जाए, तो इसके फाइबर का पूरा लाभ मिलता है जो पाचन के लिए अच्छा है और पेट लंबे समय तक भरा महसूस करता है.

चुकंदर के खास फायदे यह हैं-

• यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है. एक अध्ययन के अनुसार, चुकंदर खाने या जूस पीने से ब्लड प्रेशर 3-10 mm Hg तक कम हो सकता है.

Related Post

• यह व्यायाम के दौरान आपकी क्षमता (एंड्यूरेंस) बढ़ा सकता है.

•    फाइबर की वजह से यह वेट लॉस या लंबे समय तक भूख न लगने जैसे फायदे देता है.

• आयरन मौजूद होने की वजह से यह खून की कमी को दूर करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है.

हालांकि, कुछ मामलों में चुकंदर का सेवन सावधानी से करना चाहिए. आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता बताती हैं कि चुकंदर की तासीर ठंडी होती है. इसलिए, सर्दियों में बहुत अधिक नहीं लेना चाहिए. इसके अलावा, जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर, किडनी की समस्या या डायबिटीज है, उन्हें जूस में ज्यादा मात्रा से बचना चाहिए. अधिक सेवन से पेट में सूजन या ब्लोटिंग जैसी परेशानी हो सकती है.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026