Categories: हेल्थ

सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें तुलसी के पत्ते, एक नही 50 से भी ज्यादा बीमारियों का बन जाएंगा काल!

Tulsi ke Patte Ke Fayde: तुलसी का पौधा लगभग हर घर में होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके पत्तों को रोज़ सुबह खाली पेट खाना हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है। ये सिर्फ एक पूजा का पौधा नहीं, बल्कि एक ऐसा घरेलू इलाज है जो बिना दवाई के बहुत सी बीमारियों को दूर रख सकता है।

Published by
Tulsi ke Patte Ke Fayde: तुलसी का पौधा लगभग हर घर में होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके पत्तों को रोज़ सुबह खाली पेट खाना हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है। ये सिर्फ एक पूजा का पौधा नहीं, बल्कि एक ऐसा घरेलू इलाज है जो बिना दवाई के बहुत सी बीमारियों को दूर रख सकता है।अगर आप रोज़ सुबह उठकर 3-4 तुलसी के पत्ते चबा लेते हैं, तो इससे शरीर को काफी फायदे मिलते हैं।

आइये जाने तुलसी के पत्ते खाने से क्या-क्या अच्छा होता है:

स्ट्रेस कम होता है

आजकल की भागदौड़ और टेंशन भरी ज़िंदगी में ज़्यादातर लोग अंदर से परेशान रहते हैं। तुलसी में ऐसे गुण होते हैं जो दिमाग को शांत करते हैं और चिंता कम करते हैं। अगर रोज़ सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाए जाएं, तो मन हल्का लगता है और मूड भी अच्छा रहता है।

मुंह की बदबू और बैक्टीरिया से राहत

अगर आपको मुंह से बदबू आती है या दांतों और मसूड़ों में तकलीफ़ है, तो तुलसी के पत्ते इसमें मदद कर सकते हैं। ये मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और ताज़गी बनाए रखते हैं।

सर्दी-जुकाम से बचाव

तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाते हैं। बदलते मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम होता है, तुलसी रोज़ खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते।

भीगी किशमिश का पानी पीने से इन 5 लोगों को होंगे कई चमत्कारी फायदे, सुन चौंक जाएंगे आप

पेट की दिक्कत से राहत

अगर आपको गैस, पेट फूलना, जलन या अपच की दिक्कत रहती है, तो तुलसी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। यह पाचन को ठीक करती है और पेट को अंदर से साफ रखती है। साथ ही एसिडिटी और कब्ज में भी आराम मिलता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक

डायबिटीज के मरीज़ों के लिए तुलसी रामबाण है। ये शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करती है। इसलिए जो लोग शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, उन्हें रोज़ सुबह तुलसी के पत्ते ज़रूर चबाने चाहिए।

बार-बार पैरों में हो रही है झुनझुनी,तो हो जाएं सावधान, इन गंभीर बीमारियों के होते है शुरुआती लक्षण

कैसे करना है सेवन?

  1. सुबह उठते ही बिना कुछ खाए 4-5 तुलसी के पत्ते चबाएं
  2. ध्यान रखें कि दूध पीने से तुरंत पहले या बाद में तुलसी ना लें
  3. तुलसी को लोहे के बर्तन में कभी ना रखें
  4. पत्तों को अच्छे से धोकर ही खाएं

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

Related Post
Published by

Recent Posts

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026