Categories: हेल्थ

इन लोगों के लिए रामबाण है सुबह-सुबह खाली पेट गिलोय का जूस, औषधियों से भरपूर इन 5 समस्याओं को जड़ से निचोड़ फेकता है इसका सेवन

Benefits of Giloy Juice: आयुर्वेद में गिलोय को चमत्कारी औषधि माना जाता है। इसके ताजे पत्तों या डंठलों से निकाला गया रस शरीर को भीतर से मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट गिलोय का जूस पीने की आदत बना लें तो यह आपको कई बीमारियों से बचा सकता है।

Published by

Benefits of Giloy Juice: आयुर्वेद में गिलोय को चमत्कारी औषधि माना जाता है। इसके ताजे पत्तों या डंठलों से निकाला गया रस शरीर को भीतर से मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट गिलोय का जूस पीने की आदत बना लें तो यह आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। इसे इम्यूनिटी, पाचन, ब्लड शुगर और त्वचा को बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं सुबह गिलोय का जूस पीने के फायदे।

जानिए गिलोय का जूस पीने के फायदे-

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है

गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। रोज सुबह इसका जूस पीने से सर्दी, खांसी जैसी आम बीमारियों से बचाव होता है और उनसे लड़ने की ताकत मिलती है। इसका नियमित सेवन करने से आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।

2. पाचन तंत्र के लिए

इसका जूस पेट की समस्याओं जैसे गैस, अपच और कब्ज से राहत दिलाने में मददगार साबिक होता है। सुबह-सुबह  इसके सेवन से पेट को हल्का महसूस होता है और खाना आसानी से पच जाता है, खासकर आंतों की सफाई के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

सेहत का खजाना है तुलसी के बीज ! चौंकिए मत…पूरी 100 बिमारियों पर बनती है काल, बस 21 दिन करके देख लें सेवन, खुद देख लेंगे कमाल

3. ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक

गिलोय का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह शुगर को नियंत्रित करता है और शुगर लेवल को धीरे-धीरे नियंत्रित किया जा सकता है।

Related Post

4. शरीर को अंदर से साफ करता है-

गिलोय का जूस शरीर के अंदर जमा गंदगी और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इससे चेहरे पर चमक आती है और मुंहासे भी कम होते हैं। यह हमारे लिवर और किडनी को साफ रखने में भी मदद करता है।

वो भाग्यशाली हैं कि जिंदा है’, ऋषभ पंत के डॉक्टर को पसंद नहीं आया ‘गुलाटी’ सेलिब्रेशन! दे डाली वार्निंग…

5. थकान और तनाव को दूर करता है

अगर आप जल्दी थक जाते हैं और आपको बहुत तनाव रहता है तो सुबह के समय गिलोय का जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह दिमाग को शांत रखता है और अच्छी नींद देता है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026