Categories: हेल्थ

Belly Fat Tips: पेट की बढ़ती चर्बी से हैं परेशान, आज से ही फॉलों करें ये बातें, झट से गायब होगा फैट

Belly Fat Tips: आज-कल हर कोई पेट की चर्बी से परेशान है. इसे घटाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं. अगर आप भी कुछ ऐसा ढुंढ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं. आइए जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

Belly Fat Tips: पेट की चर्बी कम करना सबसे मुश्किल काम माना जाता है. बहुत लोग सोचते हैं कि सिर्फ पेट के लिए एक्सरसाइज करने से ही वहां की चर्बी कम होगी, लेकिन ये एक मिथ है. शरीर से फैट कम करना एक पूरी प्रोसेस है और इसके लिए सही लाइफस्टाइल और आहार की जरूरत होती है.

Hindustan Times के अनुसार, डॉ. सौरभ सेठी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट और हिपेटोलॉजिस्ट, जिन्हें 25 साल का एक्सपीरिएंस है और जो AIIMS, स्टैनफोर्ड और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ें लिखे हैं, ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पेट की चर्बी कम करने के तीन आसान तरीके साझा किए.

12:12 इंटरमिटेंट फास्टिंग से शुरुआत करें

डॉ. सेठी के अनुसार पेट की चर्बी कम करने का सबसे आसान तरीका 12:12 इंटरमिटेंट फास्टिंग से शुरुआत करना है. इसमें 12 घंटे खाने और 12 घंटे उपवास करने की व्यवस्था होती है. उदाहरण के लिए, आप सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खा सकते हैं और शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक फास्ट कर सकते हैं.

इस तरीके के कई फायदे हैं. ये नींद को बेहतर बनाता है और अगले दिन अस्वास्थ्यकर खाने की संभावना को कम करता है. साथ ही, धीरे-धीरे शरीर को सही समय पर खाने और भूख को कंट्रोल करने की आदत डालता है.

Related Post

A post shared by Saurabh Sethi MD MPH | Gastroenterologist (@doctor.sethi)

फास्टिंग के दौरान पीने योग्य चीजें

फास्टिंग के समय डॉ. सेठी ने कुछ पेय पदार्थों को अपनाने की सलाह दी है. इनमें सिर्फ काली कॉफी, ग्रीन टी, ब्लैक टी, पानी, सेब का सिरका, नींबू पानी, सौंफ या तुलसी का पानी और कैमोमाइल या अदरक की चाय शामिल हैं.

इन पेयों से भूख कम होती है और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सकता है. साथ ही, ये पेय मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखते हैं, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है.

हाई-फाइबर और हाई-प्रोटीन डाइट

डॉ. सेठी के अनुसार खाने के समय में उच्च फाइबर और उच्च प्रोटीन वाला आहार लेना बहुत जरूरी है. प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे पनीर, टोफू, चने, चिकन, टर्की और मछली पेट को लंबे समय तक भरा रखेंगे. साथ ही, फाइबर वाले फल और सब्जियां भी जरूरी हैं. ये दोनों मिलकर पेट की चर्बी घटाने में मदद करते हैं, भूख को कंट्रोल रखते हैं और शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं.

पेट की चर्बी कम करने के लिए जादुई उपाय नहीं हैं, लेकिन सही समय पर खाने, फास्टिंग और संतुलित आहार अपनाकर यह संभव है. 12:12 फास्टिंग, सही पेय पदार्थों का चयन और हाई-प्रोटीन तथा हाई-फाइबर डाइट अपनाकर आप लंबे समय में अच्छे परिणाम देख सकते हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026