क्या रोटी पर घी लगाकर खाने से सड़ जाता है लीवर? आचार्य बालकृष्ण ने बताया चुपड़ी चपाती खाने से सेहत पर होता है कैसा असर

Roti Par Ghee Lagana Chahiye Ya Nahi:  रोटी पर घी लगाना सेहत के लिए सही है या नहीं? यह सवाल अक्सर कई भारतीय लोगों के मन में उठता ही होगा।

Published by

Roti Par Ghee Lagana Chahiye Ya Nahi:  रोटी पर घी लगाना सेहत के लिए सही है या नहीं? यह सवाल अक्सर कई भारतीय लोगों के मन में उठता ही होगा। पतंजलि योगपीठ के प्रमुख आचार्य बालकृष्ण ने इस मुद्दे पर एकदम सही जवाब देते हुए बताया है कि रोटी पर घी लगाना आपकी सेहत के लिए उतना फायदेमंद नहीं है, जितना ये आमतौर पर माना जाता है। आचार्य बालकृष्ण ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करके बताया है कि देसी घी को आयुर्वेद में अमृत की तरह माना गया है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स, विटामिन A, D, E और K शरीर के लिए बहुत जरुरी हैं। लेकिन बावजूद इसके, रोटी के ऊपर घी लगाना नुकसानदायक हो सकता है।

आचार्य बालकृष्ण ने दिया सही सुझाव

आचार्य जी के अनुसार, रोटी पर घी लगाने से एक चिकनी परत बन जाती है जो पाचन प्रक्रिया को बाधित करती है। यह परत भोजन को ठीक से पचने नहीं देती, जिससे गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए रोटी के ऊपर घी लगाने से बचना चाहिए। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि घी पूरी तरह से अवॉयड किया जाए। आचार्य बालकृष्ण ने सुझाव दिया है कि घी का सेवन सब्जी या दाल में मिलाकर किया जा सकता है। इस तरह घी के पोषक तत्व भी मिलते हैं और पाचन तंत्र पर भी असर नहीं पड़ता।

Related Post

क्या है घी खाने का सही तरीका?

उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति रोटी को नरम बनाने के उद्देश्य से घी लगाता है, तो बेहतर है कि आटा गूंथते समय थोड़ा सा घी मिला लिया जाए। ऐसा करने से रोटियां सॉफ्ट बनेंगी और आसानी से पच भी जाएंगी। इस तरह आचार्य बालकृष्ण ने रोटी पर घी लगाने की आम प्रथा को सेहत के लिहाज से गलत बताया है और लोगों को बेहतर विकल्प चुनने की सलाह दी है। घी का सेवन ज़रूरी है, लेकिन सही तरीके और मात्रा में करना ही शरीर के लिए फायदेमंद होगा।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026