Categories: हरियाणा

ओवरटाइम कराना अब महंगा! महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर; हरियाणा सरकार के नए नियम लागू

Haryana Latest News: नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में अधिकतम 12 घंटे तक काम लिया जा सकेगा, लेकिन साप्ताहिक कार्य समय 48 घंटे से अधिक नहीं होगा.

Published by Shubahm Srivastava

Haryana Labor Laws: हरियाणा में श्रमिकों से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को ओवरटाइम कराने पर कर्मचारियों को दोगुनी मजदूरी देनी होगी. साथ ही कार्य समय और सुविधाओं को लेकर भी नए प्रावधान लागू किए गए हैं.

काम के घंटे और आराम का नियम

नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में अधिकतम 12 घंटे तक काम लिया जा सकेगा, लेकिन साप्ताहिक कार्य समय 48 घंटे से अधिक नहीं होगा. इसके अलावा, हर कर्मचारी को 6 घंटे काम के बाद कम से कम आधे घंटे का विश्राम देना अनिवार्य किया गया है, जिससे कार्यस्थल पर संतुलन बना रहे.

महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट की अनुमति

अब महिलाओं को रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक काम करने की अनुमति दी गई है. इसके लिए नियोक्ता को पहले आवेदन करना होगा और महिला कर्मचारी की लिखित सहमति लेना जरूरी होगा. साथ ही सुरक्षा, परिवहन, अलग शौचालय, विश्राम कक्ष और CCTV जैसी सुविधाएं देना अनिवार्य किया गया है.

सुरक्षा और अन्य जरूरी प्रावधान

महिलाओं के नाइट शिफ्ट में काम करने पर हर शिफ्ट में एक-तिहाई महिला सुपरवाइजर या इंचार्ज की मौजूदगी जरूरी होगी. इसके अलावा, किसी भी महिला को मातृत्व लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा. सभी संस्थानों को नए नियमों की जानकारी नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करनी होगी, ताकि कर्मचारियों में जागरूकता बनी रहे.

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Shubahm Srivastava

Recent Posts

ट्रैफिक चालान से छुटकारा! इस दिन लगेगी दिल्ली में स्पेशल लोक अदालत

Lok Adalat 2026: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से…

March 31, 2026

Trump Approval Rating: ईरान युद्ध पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप का MAGA मैजिक खत्म! रेटिंग हुई धड़ाम

Donald Trump: हालिया आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग गिरकर -17 पर पहुंच गई…

March 31, 2026

Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

toll tax rates: टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन…

March 31, 2026

Cicada COVID variant: 23 देशों में फैल रहा नया ‘कोरोना’! क्या है Cicada Virus, भारत के लिए कितनी चिंता?

Corona New Variant Cicada Virus: दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट Cicada BA.3.2 फैल रहा…

March 31, 2026

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

March 31, 2026