चौंकाने वाला मर्डर-सुसाइड, दांपत्य कलह ने ली दो टेक प्रोफेशनल्स की जान, गुरुग्राम की सोसाइटी में दहशत

गुरुग्राम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर(Software Engineer) ने कथित तौर पर झगड़े के बाद अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या (Strangulation) कर दी और फिर बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Published by DARSHNA DEEP

Gurugram Crime News: राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला वाला सामने आई है। यहां की एक सोसाइटी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

क्या है घटना का पूरा विवरण

30 साल का अजय कुमार और उनकी 28 साल की पत्नी स्वीटी शर्मा दोनों मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. दोनों की शादी तीन साल पहले ही हुई थी और वे गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में काम करते थे. पुलिस को वारदात में यह शक है कि पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े की वजह से यह दुखद  घटना हुई है. 

आत्महत्या से पहले का वीडियो संदेश

आत्महत्या करने से पहले, आरोपी अजय कुमार ने रविवार दोपहर 3.15 बजे अपने एक दोस्त को एक वीडियो संदेश भेजा था, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बड़ी बात कही थी. वीडियो में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई थी. 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते जांच की शुरू

दोस्त से सूचना मिलने के बाद, पुलिस तुरंत उनके फ्लैट पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने जो देखा वह देखकर दंग रह गई. पुलिस ने यह देखा कि पत्नी स्वीटी शर्मा का शव जमीन पर पड़ा हुआ है, जिससे दुपट्टे से गला घोंटकर मारा गया था. तो वहीं, दूसरी तरफ पति अजय कुमार पंखे से फंदे से लटका हुआ पाया गया था. 

इस घटना पर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि अजय ने पहले ही अपनी पत्नी की हत्या की और फिर बाद में उसने खुद फांसी की फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. लेकिन, इस विनाशकारी कदम के पीछे की असली वजह फिलहाल अब तक साफ नहीं हो पाई है. यह पूरा मामला दांपत्य जीवन में बढ़ते तनाव और उसके भयावह परिणामों की तरफ इशारा करता है.

आत्महत्या से बचने के लिए हेल्पनाइन नंबर का होना

अगर आप भी आत्महत्या करने के बारे में सोच रहे हैं तो बचने के लिए नीचे दिए गए हेल्पनाइन नंबर का ज़रूर इस्तेमाल करें और अपने दोस्तों, परिजन या फिर प्रियजनों को आत्महत्या करने से रोकने पर मदद करें. 

1.  राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन: 1800-599-0019

यह 24 घंटे की हेल्पलाइन है, जहां आप कभी भी कॉल कर सकते हैं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में बातचीत कर सकते हैं. 

2. सुसाइड प्रिवेंशन हेल्पलाइन: 9152987821

यह नंबर आत्महत्या के विचारों से जूझ रहे लोगों के लिए खास रूप से बनाया गया है, यहां प्रशिक्षित काउंसलर आपकी बात सुनेंगे और साथ ही आपकी मदद भी करेंगे.

3. मनोदर्पण हेल्पलाइन (स्कूल और कॉलेज के लिए): 8448443532

यह हेल्पलाइन छात्रों के लिए है, जहां वे तनाव, अवसाद, और आत्महत्या के विचारों के बारे में बात करके आपकी सहायता करेंगे. 

4. आयुष्मान हेल्पलाइन: 14546

यह भी एक महत्वपूर्ण हेल्पलाइन है, जहां मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए आपको बेहद ही आसानी से सहायता मिलेगी.

5. चाइल्डलाइन इंडिया: 1098

यह नंबर बच्चों और किशोरों के लिए है, जहां वे अपनी समस्याओं के लिए मदद प्राप्त कर सकते हैं.

इन नंबरों को हमेशा अपने पास रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करें. आत्महत्या के विचारों से जूझ रहे हैं, तो कृपया किसी विश्वसनीय व्यक्ति या फिर इन हेल्पलाइनों से संपर्क करने में अपनी मदद ज़रूर लें. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026