Love Bombing: क्या आपका पार्टनर भी करने लगा है हद से ज्यादा प्यार? तो आप भी हो गए  ‘लव बॉम्बिंग’ के शिकार, जानिए क्या है ये

Love Bombing: आज के समय में रिश्तों का तरीका पहले से काफी बदल गया है. खासकर Gen-Z के दौर में नई-नई टर्म्स सामने आ रही हैं, जिनमें से एक है लव बॉम्बिंग. लव बॉम्बिंग उस स्थिति को कहते हैं, जब कोई व्यक्ति रिलेशनशिप की शुरुआत में ज़रूरत से ज़्यादा प्यार दिखाने लगता है.

Published by Heena Khan

Love Bombing: आज के समय में रिश्तों का तरीका पहले से काफी बदल गया है. खासकर Gen-Z के दौर में नई-नई टर्म्स सामने आ रही हैं, जिनमें से एक है लव बॉम्बिंग. लव बॉम्बिंग उस स्थिति को कहते हैं, जब कोई व्यक्ति रिलेशनशिप की शुरुआत में ज़रूरत से ज़्यादा प्यार दिखाने लगता है. शुरुआत में ऐसा लगता है कि सामने वाला इंसान बहुत केयरिंग और परफेक्ट है. वो दिन-रात कॉल और मैसेज करता है, हर बात पर आपकी तारीफ करता है और महंगे गिफ्ट भी देता है. आपको ऐसा महसूस कराया जाता है कि वही आपकी दुनिया है. लेकिन कुछ समय बाद वही इंसान अचानक बदल जाता है, बात करना कम कर देता है या आपको कंट्रोल करने लगता है. दरअसल, यह प्यार नहीं बल्कि सामने वाले को अपने नियंत्रण में लाने का तरीका होता है.

लव बॉम्बिंग के संकेत कैसे पहचानें?

लव बॉम्बिंग को पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि शुरुआत में यह सब बहुत अच्छा लगता है. इसके कुछ साफ संकेत होते हैं. जैसे रिलेशनशिप में बहुत जल्दी और बहुत ज़्यादा प्यार जताना, हर वक्त कॉल-मैसेज करना और आपकी निजी जगह का ध्यान न रखना. कई बार ऐसा व्यक्ति चाहता है कि आप अपने दोस्तों और परिवार से दूरी बना लें और सिर्फ उसी पर ध्यान दें. वह आपकी हर पसंद-नापसंद पर हद से ज्यादा ध्यान देता है और जल्दी-जल्दी बड़े वादे करने लगता है. इसके बाद वह रिलेशनशिप में प्रेशर डालता है, जैसे जल्दी कमिटमेंट या हर बात उसकी मर्जी से करने की उम्मीद. जब आप उसकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते, तो उसका व्यवहार बदलने लगता है, जो एक बड़ा संकेत है.

Goa Fire: क्या Thailand अपराधियों के लिए सुरक्षित जगह? गोवा कांड कर इंडिगो से फुकेत इसलिए भागे ‘लूथरा ब्रदर्स’

Related Post

लव बॉम्बिंग से खुद को कैसे बचाएं?

लव बॉम्बिंग से बचने के लिए सबसे जरूरी है धीरे-धीरे आगे बढ़ना. किसी भी नए रिश्ते में जल्दी भरोसा न करें और सामने वाले को समझने के लिए समय लें. अपने दोस्तों और परिवार से जुड़ाव बनाए रखें, क्योंकि वे आपको सही-गलत समझने में मदद करते हैं. अपनी भावनाओं और सीमाओं को साफ रखें और अगर कोई आपको असहज महसूस कराए, तो उसे नजरअंदाज न करें. रिलेशनशिप में सम्मान, विश्वास और बराबरी जरूरी होती है, न कि दबाव और डर. अगर आपको लगे कि रिश्ता आपको नियंत्रित कर रहा है या मानसिक तनाव दे रहा है, तो खुद के लिए स्टैंड लेना सही कदम है. याद रखें, सच्चा प्यार आपको आज़ाद और सुरक्षित महसूस कराता है, न कि उलझन और दबाव में.

दुल्हन के जोड़े में सजेंगी कथावाचक निधि, BJP नेता के साथ रचाएंगी शादी, गाजियाबाद में ‘महोत्सव’

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Delhi Crime: आनंद विहार की झाड़ियों में मिला लापता यूट्यूबर का शव, 7 मार्च से गायब था आकाश

Delhi Crime News: यूट्यूबर आकाश का शव सोमवार, 9 मार्च को बरामद किया गया था.…

March 10, 2026

कौन है राहुल भाटिया? CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद संभाली इंडिगो की कमान; करोड़ों की है दौलत!

Who is Rahul Bhatia: CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया नए CEO…

March 10, 2026

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखें ‘धुरंधर 2’, धड़ल्ले से बिक रहीं टिकट; जानें कहां देख सकते हैं फिल्म?

Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.…

March 10, 2026

Shukra Dosh Ke Upay: अगर आपकी राशि में शुक्र दोष है तो क्या करें, जानें उपाय…!

Shukra Dosh Ke Upay: अगर वेदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह की माने तो जिसका ये…

March 10, 2026

सरकारी नौकरी तो नियम भी सख्त! इस देश में बच्चे नहीं कर सकते विदेश में पढ़ाई; जानें वजह

Foreign Study Policy: दुनिया में एक ऐसा देश है जहां सरकारी कर्मचारियों के बच्चे विदेश…

March 10, 2026