क्या 2 साल में घने अंधेरे में डूब जाएगी धरती? सैटेलाइट्स पर AI हमले की चेतावनी! वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Satellite Apocalypse Warning: अंतरिक्ष से एक ऐसी चेतावनी आई है, जिसने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों और रक्षा एक्सपर्ट्स की नींद उड़ा दी है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगले दो साल के भीतर एआई बेस्ड साइबर हमले स्पेस में तबाही मचा सकते हैं.

Published by Preeti Rajput

Satellite Apocalypse Warning: जरा सोचो एक सुबह आप उठें और फोन पर सिग्नल ही न हो, ATM से पैसे न निकलें और टीवी-इंटरनेट पूरी तरह से बंद हो जाए. तो आपके साथ क्या होगा? यह किसी हॉरर फिल्म का सीन नहीं, बल्कि एक समय की हकीकत है. स्पेस साइंटिस्ट और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने आने वाले खतरे को लेकर चेतावनी भी दे डाली है. अगले 2 साल के भीतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस हैकर्स सैटेलाइट्स पर इतना बड़ा हमला कर सकते हैं, जिससे पूरी दुनिया एक अंधेरे में गुम हो जाएगी और पूरी तरह से ठप हो जाएगी. 

आम जिंदगी में सैटेलाइट की बड़ी भूमिका

आज के समय में हर छोटे-बड़े काम के लिए सैटेलाइट एक अहम जरिया बन चुकी है. फोन में नेटवर्क हो, जीपीएस से रास्ता देखना या फिर किसी से फोन पर बात करना हो, सब कुछ सैटेलाइट से जुड़ा हुआ है. यहां तक कि बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट भी इसी सिस्टम से जुड़ा हुआ है. ऐसे में युद्ध या किसी और स्थिति में सामने वाले देश को कमजोर करने के लिए हैकर्स उस देश की सैटेलाइट को नुकसान पहुंचा सकता है. यह उस देश को एकदम से खत्म कर सकता है. उसका पूरा सिस्टम पूरी तरह ठप कर देता है. 

आखिर क्या है ‘सैटेलाइट कयामत’?

आज पूरी दुनिया स्पेस में तैरते हजारों सैटेलाइट्स पर टिकी हुई है. बैंकिंग से लेकर बिजली ग्रिड सब कुछ इस सैटेलाइट्स पर टिका हुआ है. सब कुछ ऊपर से मिल रहे सिग्नल पर आधारित है.  एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अब हैकर्स AI का इस्तेमाल करके इन सैटेलाइट्स के कंट्रोल सिस्टम में सेंध लगा रहे हैं. अगर किसी ने एक साथ बड़े सैटेलाइट्स को हैक किया या फिर कक्षा (Orbit) से भटका दिया, तो वह आपस में टकरा सकते हैं. इससे स्पेस में इतना मलबा जमा हो जाएगा कि आने वाले दशकों तक सैटेलाइट ऊपर नहीं भेजा जा सकेगा. इसे ही वैज्ञानिक एपोकैलिप्स के नाम से जाना जाता है. 

हैकर्स का घातक हथियार

बता दें कि, पुराने समय में साइबर हमले इंसानों द्वारा किए जाते थे. जिन्हें पकड़ना आसान नहीं होता है, लेकिन अब यह सब और भी आसान हो गया है. लेकिन अब AI खुद-ब-खुद नए कोड लिखता है और सिक्योरिटी सिस्टम में खामियां ढूंढ  लेता है. यह AI हमले इतने तेजी से होते हैं, कि जब तक इंसानी इंजीनियरों को पता चलता है, तब तक सिस्टम पूरी तरह से खत्म हो जाता है. इसी को देखते हुए हैकर्स अब सीधे सैटेलाइट के प्रोपल्शन सिस्टम को निशाना बना लेते हैं. जिससे उन्हें धरती पर गिराया जा सके.

पुराने सिस्टम बन रहे आसान निशाना

कई सैटेलाइट ऐसे होते हैं, जो सालों पहले बनाए गए थे. उस समय साइबर सिक्योरिटी को लेकर इतनी तैयारी नहीं की गई थी. ऐसे में ये पुराने सिस्टम आज के दौर में ज्यादा कमजोर साबित हो रहे हैं. पिछले कुछ सालों में अंतरिक्ष में सैटेलाइट की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अलग-अलग देश और कंपनियां लगातार नए सैटेलाइट भेज रही हैं. ऐसे में अगर सैटेलाइट भी गड़बड़ करता है, तो इसका असर बाकी सिस्टम पर भी पड़ता है. 

Related Post

Gold Price Today 23 March 2026: फिर धड़ाम हुआ सोना गिर गए दाम, जानें आज का क्या है रेट?

भारत के लिए कितनी बड़ी चिंता?

भारत का अपना नाविक सिस्टम और दर्जनों संचार सैटेलाइट इस समय अंतरिक्ष में हैं. अघर से सिस्टम प्रभावित होते हैं, तो सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अरबों का नुकसान हो सकता है. इसके लिए अमेरिका, चीन और रूस जैसे देश पहले से ही अपनी स्पेस आर्मी तैयार कर रहे हैं. 

क्या है बचने का रास्ता?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमें सैटेलाइट्स में सेल्फ-हीलिंग AI सिक्योरिटी सिस्टम लगाना होगा. इसके साथ ही पुराने सैटेलाइट्स को जल्द से जल्द हटाना होगा. इन सब में समय काफी कम है. सिर्फ 24 महीने और खतरा काफी बड़ा है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘स्पेस ट्रीटी’ को अपडेट करने की मांग भी हो रही है. 

Pakistan Spy: आतंकवादी नहीं बन सकते वो जिन्हे नहीं आता ये काम? खुद जैश-ए-मोहम्मद ने दिया जिहादियों को फरमान

Preeti Rajput

Recent Posts

गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

Singapore Facts: दुनिया में कई ऐसे देश है जो काफी अमीर है लेकिन आज जो…

March 23, 2026

IPL 2026: आकाश दीप के बाद, KKR का नया दांव; विदर्भ के इस लेफ्ट-आर्म गेंदबाज़ को मिला मौका

Kolkata Knight Riders: IPL 2022 की नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदे जाने के…

March 23, 2026

Viral Video: सावधान! आइसक्रीम के डिब्बे के तले छुपा था जहरीला राज, देखते ही चीख पड़ी महिला

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आइसक्रीम…

March 23, 2026