Net Worth : ‘जमाई राजा’ रह गए पीछे! जानें सरगुन मेहता पति रवि दुबे से कितनी अमीर है, इतने करोड़ का है फासला..!

Ravi Dubey Sargun Mehta Net Worth : रवि दुबे और सरगुन मेहता की कम्बाइन्ड नेटवर्थ 151 करोड़ से ज्यादा! लेकिन कौन है ज्यादा अमीर और हर महीने होती है कितनी कमाई? जवाब आपको चौंका देगा! तो आइए जानते हैं-

Published by Sanskriti Jaipuria

Ravi Dubey Sargun Mehta Net Worth : टीवी इंडस्ट्री के चहेते सितारे रवि दुबे और सरगुन मेहता आज एक ऐसे मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां उनका नाम सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं है। दोनों ने अपने टैलेंट, कड़ी मेहनत और एक-दूसरे के साथ की मजबूत बॉन्डिंग से खुद को एक सक्सेसफुल पावर कपल बनाया है। एक्टिंग हो या प्रोडक्शन, हर काम पर इनका प्रदर्शन दमदार रहा है। यही वजह है कि आज इनकी गिनती टीवी के सबसे अमीर कपल्स में होती है। आइए जानते हैं कैसे रवि और सरगुन ने साथ मिलकर ये सफलता की ऊंचाइयां छुईं।

रवि दुबे अब सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं हैं। जल्द ही वे रणबीर कपूर स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। ये रोल न सिर्फ उनके करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है, बल्कि उन्हें बॉलीवुड में एक नई पहचान भी दिला सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस किरदार के लिए उन्होंने 2 से 4 करोड़ रुपए तक की फीस ली है।

प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में भी नाम दर्ज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि-  टीवी के इस चहेते कपल ने कुछ समय पहले खुद का प्रोडक्शन हाउस ‘Dreamiyata Drama’ खोला और इस बैनर के तहत अब कई टेलीविजन शोज और डिजिटल प्रोजेक्ट्स बन चुके हैं।

टीवी से पंजाबी फिल्मों तक सुपरस्टार का सफर

सरगुन मेहता ने भले ही अपना करियर टेलीविजन से शुरू किया हो, लेकिन आज वे पंजाबी सिनेमा की सबसे हाई पेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं। फिल्मों की बात करें तो– “ ‘किस्मत’, ‘किस्मत 2’ और ‘कठपुतली’ जैसे प्रोजेक्ट्स में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया। साथ ही ‘तितलियां’, ‘वे हानियां’ जैसे म्यूजिक वीडियो ने उन्हें काफी ज्यादा फेमस कर दिया है रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरगुन एक फिल्म के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

टीवी और रियलिटी शोज में छाए रहे रवि

रवि दुबे ने ‘जमाई राजा’ जैसे हिट टीवी शोज से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा ‘नच बलिए 5’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ जैसे रियलिटी शोज में भी उनकी उपस्थिति ने उन्हें दर्शकों के बीच और भी पॉपुलर बना दिया।

Related Post

जानिए दोनों की कुल संपत्ति

Koimoi की रिपोर्ट के अनुसार:

सरगुन मेहता की नेटवर्थ: 84.34 करोड़

रवि दुबे की नेटवर्थ: 67.47 करोड़

कुल कंबाइंड नेटवर्थ: 151.81 करोड़

इस आंकड़े में सरगुन का योगदान लगभग 55% है, जो दर्शाता है कि उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री में कितनी मजबूत जगह बना ली है।

हर महीने होती है मोटी कमाई

फिल्में, टीवी, म्यूजिक वीडियो और बाकी चीजों के जरिए रवि और सरगुन की महीने की कमाई 40 से 45 लाख तक होती है। ये आकड़े बताते हैं कि ये कपल न सिर्फ ऑनस्क्रीन, बल्कि ऑफस्क्रीन भी एक सक्सेस स्टोरी की मिसाल है.

Sanskriti Jaipuria
Published by Sanskriti Jaipuria

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026