क्या शादी में ईमानदार नहीं थे गोविंदा? पत्नी सुनीता आहूजा ने Tv पर सोनाली बेंद्रे को लेकर कह दी यह बड़ी बात

सुनीता आहूजा ने पिछले कुछ समय में अलग-अलग इंटरव्यू दिए हैं. जहां उन्होंने पति गोविंदा संग रिश्ते पर कई बातें कही हैं. वहीं, अब सुनीता ने टीवी पर गोविंदा और सोनाली बेंद्रे को लेकर बड़ी बात कह दी है.

Published by Prachi Tandon

Sunita Ahuja on Sonali Bendre: 90 के पॉपुलर एक्टर और सुपरस्टार गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए अक्सर ही लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं. बीते कुछ समय में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी खूब सुर्खियों का हिस्सा बनी हैं. सुनीता ने कुछ ऐसे इंटरव्यू और बयान दिए हैं जिसकी वजह से ऐसी अफवाहें उड़ने लगी थीं गोविंदा और उनकी पत्नी का तलाक होने जा रहा है. लेकिन, गणेश चतुर्थी को सुनीता आहूजा और गोविंदा साथ नजर आए. जिसके बाद तलाक कीअफवाहें शांत हो गईं. वहीं, अब सुनीता आहूजा ने टीवी पर आकर गोविंदा के को-एक्ट्रेसेस संग रिश्तों और सोनाली बेंद्रे को लेकर ऐसी बात बोल दी है, जिसने लोगों के कान खड़े कर दिए हैं.

हर एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करते थे गोविंदा!

सुनीता आहूजा हाल ही में पति पत्नी और पंगा शो पर पहुंची थीं. जहां उन्होंने पति गोविंदा का को-एक्ट्रेसेस संग कैसा रिश्ता रहता था, इसपर खुलासा कर डाला. दरअसल, शो के होस्ट मुनव्वर फारुकी डांस के लिए सुनीता आहूजा को स्टेज पर खींचने की कोशिश करते हैं. जिसपर सुनीता कहती हैं, ‘मैं तेरी बीवी नंबर 1 थोड़े हूं जो मेरे साथ डांस कर रहा है.’ इसके बाद सुनीता अपने पति की फ्लर्ट की आदत पर बोलती हैं और कहती हैं गोविंदा ने लगभग हर एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट किया है.

सोनाली बेंद्रे पर सुनीता आहूजा ने क्या कहा?

Related Post

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सुनीता आहूजा आगे कहती हैं, लेकिन सोनाली बेंद्रे ही अकेली एक्ट्रेस थीं जिनसे उन्होंने कभी फ्लर्ट नहीं किया. सुनीता आहूजा की बात सुनकर सभी कंटेस्टेंट जोड़ियां हैरान रह जाती हैं. वहीं, सोनाली बेंद्रे भी यह सुनकर शर्माने लगती हैं. बता दें, मुनव्वर फारुकी के साथ सोनाली बेंद्रे भी पति, पत्नी और पंगा शो होस्ट करती हैं.

सुनीता आहूजा ने गोविंदा को वफादारी में दी रेटिंग

सुनीता आहूजा से जब गोविंदा को रिश्ते में वफादारी पर रेटिंग देने के लिए कहा गया तो हीरो नंबर 1 की पत्नी ने उन्हें कम रेटिंग दी. जी हां, सुनीता ने पति, पत्नी और पंगा शो में गोविंदा को उनकी भूलने की आदत और जिम्मेदारी निभाने के लिए 10 में से 7 रेटिंग दी. वहीं, जब रिश्ते में वफादारी की बात आई तो सुनीता ने पति को 10 में से 6 रेटिंग ही दी. हालांकि, इसके बाद सुनीता आहूजा ने गोविंदा के गानों पर डांस भी किया और कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती भी की.

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026