जब तलाक के बदले श्वेता तिवारी को लगा 93 लाख का फटका, पति को देनी पड़ गई ‘एलिमनी’

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक श्वेता तिवारी को अपने पहले पति से तलाक के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी जिसकी वजह से उन्हें 93 लाख का नुकसान भी झेलना पड़ा था. चलिए आपको बताते हैं पूरी कहानी.

Published by Kavita Rajput

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)  टीवी की दुनिया की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में काफी नाम कमाया है और घर-घर में अपने टैलेंट के दम पर पहचानी जाती हैं. हालांकि श्वेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्ख़ियों में रही हैं. आपको बता दें कि एक्ट्रेस की दो शादियां हुई थीं और दोनों ही टूट गईं. श्वेता इस समय सिंगल मदर हैं और अपने दो बच्चों की परवरिश कर रही हैं. 

तलाक के लिए चुकानी पड़ी मोटी कीमत 
श्वेता की पहली शादी एक्टर राजा चौधरी से हुई थी. दोनों ने 1998 में सात फेरे लिए थे और साल 2000 में दोनों बेटी पलक के पेरेंट्स बन गए. राजा और श्वेता का रिश्ता लंबा नहीं टिक सका और 2007 में एक्ट्रेस ने कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी. तलाक का केस सालों तक चला क्योंकि इनके बीच एक फ्लैट को लेकर विवाद था. ये फ्लैट दोनों की जॉइंट ओनरशिप में था लेकिन राजा इस फ्लैट को लेने पर अड़े हुए थे. उन्होंने श्वेता को साफ कह दिया था कि अगर उन्हें तलाक चाहिए तो उन्हें वो वन बेडरूम फ्लैट उन्हें देना पड़ेगा. आख़िरकार श्वेता को राजा के आगे झुकना पड़ा और तलाक के बदले उन्हें राजा को डिवोर्स सेटलमेंट के तौर पर फ्लैट देना पड़ा जिसकी कीमत उस वक्त तकरीबन 93 लाख थी. 

Related Post

श्वेता की नहीं टिकी दूसरी शादी
राजा से तलाक के बाद श्वेता ने एक्टर अभिनव कोहली से 2013 में दूसरी शादी की थी. 2016 में दोनों बेटे रेयांश के माता-पिता बने लेकिन जल्द ही अभिनव और श्वेता के रिश्ते में भी दरार आ गई. 2019 में श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और अलग हो गए. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026