Home > मनोरंजन > टीवी > खुशियों की डबल डोज! टीवी की ‘नागिन’ ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान; जुड़वां बच्चों की बनने वाली हैं मां

खुशियों की डबल डोज! टीवी की ‘नागिन’ ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान; जुड़वां बच्चों की बनने वाली हैं मां

Surbhi Jyoti Pregnant With Twins: नागिन फेम सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में छाई हुई हैं. क्योंकि उनके घर जल्द गुड न्यूज आने वाली है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, वह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं.

By: Preeti Rajput | Published: April 3, 2026 4:37:16 PM IST



Surbhi Jyoti Pregnant With Twins: टीवी के फेमस एक्ट्रेस और नागिन फेम सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी खूब एन्जॉय कर रही हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन वह अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर कर अपने बारे में अपडेट दे रही हैं. सुरभि तस्वीरों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. इस बीच एक और खबर आई है, जिसने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक. सुरभि जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है. प्रेग्नेंसी के चौथे महीने में यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी. 

सुरभि ने कंफर्म की जुड़वा प्रेग्नेंसी

एक्ट्रेस के बेबी बंप के साइज देखकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे थे. फैंस को लगने लगा था कि उनका बेबी बंप महीने के मुताबिक, ज्यादा नजर आ रहा है. इसके बाद अब सुरभी ने पोस्ट शेयर कर क्लियर किया कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं. फैंस को सुरभि की डिलीवरी का बेसब्री से इंतजार है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर स्कैन की तस्वीरें भी शेयर की है. बता दें कि, सुरभी से पहले भी कई एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों को जन्म दे चुकी हैं. 

खुशियों की डबल डोज! टीवी की ‘नागिन’ ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान; जुड़वां बच्चों की बनने वाली हैं मां

Bihar Politics 2026: बिहार में सत्ता परिवर्तन की उलटी गिनती शुरू, नीतीश कुमार इस दिन देंगे सीएम पद से इस्तीफा

कई एक्ट्रेस दे चुकी हैं जुड़वा बच्चों को जन्म 

बता दें कि, इससे पहले श्रद्धा आर्या और रुबीना दिलैक भी जुड़वा बच्चों की मां बन चुकी हैं. वहीं अब इस लिस्ट में सुरभी का नाम भी शामिल होने वाला है. प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस अपना काफी ख्याल रख रही हैं और खूब एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ज्यादा से ज्यादा वक्त नेचर के संग स्पेंड कर रही हैं. सुरभी ने 2024 में 27 अक्टूबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमीत सुरी संग शादी की थी. 

Good Friday: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, क्या है इसका इतिहास और क्यों हर बार बदलती है इसकी तारीख, जानें

Advertisement