Mithun Chakraborty की बहू बनकर कितनी बदली जिंदगी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

हाल ही में एक इंटरव्यू में मदालसा ने बताया है कि उनके ससुराल वाले कैसे हैं, साथ ही उन्होंने अपने ससुर मिथुन के एक टैलेंट के बारे में भी खुलकर बात की है.

Published by Kavita Rajput

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में नेगेटिव रोल में नजर आईं मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने हाल ही में अपने ससुराल को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सीरियल अनुपमा में मदालसा नेगेटिव रोल में नजर आई थीं. आपको बता दें कि मदालसा लेजेंड्री एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू हैं. मदालसा की शादी मिथुन के बेटे मिमोह से साल 2018 में हुई थी. हाल ही में एक इंटरव्यू में मदालसा ने बताया है कि उनके ससुराल वाले कैसे हैं, साथ ही उन्होंने अपने ससुर मिथुन के एक टैलेंट के बारे में भी खुलकर बात की है. मदालसा ने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं… 


ससुराल ने नहीं छीनी मेरी आइडेंटिटी
मदालसा ने बताया कि वे अपने ससुराल वालों से हर दिन कुछ नया सीखती हैं. उन्हें ससुराल से बहुत प्यार मिला, उनकी आइडेंटिटी नहीं छीनी गई बल्कि वो जैसी हैं वैसा ही उन्हें एक्सेप्ट किया गया. मदालसा बताती हैं कि शादी करके जब वे ससुराल आईं तो उन्हें कभी भी ये प्रेशर महसूस नहीं हुआ कि वे किसी दूसरे घर जा रहीं हैं. एक्ट्रेस के अनुसार, सबकुछ बेहद स्मूथ था, ससुराल से उन्हें ना सिर्फ प्यार बल्कि भरपूर सपोर्ट भी मिला. 

Related Post


ससुर मिथुन के टैलेंट के बारे में बताया 
मदालसा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके ससुर मिथुन बेहद टैलेंटेड हैं. वे महीने के 28 दिन शूटिंग में व्यस्त रहते हैं लेकिन जब भी फ्री होते हैं तब कुकिंग जरूर करते हैं. मदालसा के अनुसार, मिथुन को कुकिंग का बड़ा शौक है वे सबकुछ बनाना जानते हैं और उनके हाथ की बनाई डिश कमाल की होती हैं. बताते चलें कि मदालसा फिल्म बंगाल फाइल्स में भी नजर आ चुकी हैं. फिल्म में मिथुन ने भी काम किया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026