शादी से पहले प्रेग्नेंट, Kumar Sanu संग लिव इन रिलेशनशिप…ऐसी है तान्या मित्तल की परवरिश पर बोलने वालीं कुनिका की लाइफ

बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच मां की परवरिश को लेकर झगड़ा हो गया है। लेकिन, क्या आप जानते हैं दूसरों की परवरिश पर बोलने वालीं कुनिका की खुद की लाइफ कैसी रही है।

Published by Prachi Tandon

बिग बॉस 19 में कुनिका सदानंद अपने विचार खुलकर रख रही हैं। इतना ही नहीं, वह अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बात कर रही हैं। इन्हीं सब के बीच उनके घरवालों से झगड़े भी जमकर हो रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में कुनिका और तान्या का झगड़ा होता है, जिसमें एक्ट्रेस कुछ ऐसी बातें कह देती हैं जो तान्या को पसंद नहीं आती हैं और वह फूट-फूटकर रोने लगती हैं। लेकिन, यहां हम तान्या और कुनिका के झगड़े के बारे में नहीं, बल्कि सलमान खान की एक्ट्रेस की लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं। आइए, यहां जानते हैं बिग बॉस के घर में खुद को सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट और तान्या की परवरिश पर सवाल उठाने वालीं कुनिका की खुद की लाइफ कैसी रही है। 

कुनिका सदानंद का रहा है विवादों से नाता

कुनिका सदानंद की पर्सनल लाइफ खूब विवादों से भरी हुई है और इसी के बूते पर वह बिग बॉस के घर में लाइमलाइट बटोर रही हैं। कुनिका के विवादों में से एक उनका कुमार सानू संग रिश्ता भी रहा है। जी हां, कुनिका ने एक पुराने इंटरव्यू में खुद बताया था कि उनका सिंगर कुमार सानू संग रिश्ता रहा है।  

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

Related Post

कुनिका का कहना था कि उनकी मुलाकात कुमार सानू से ऊटी में हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर वह प्यार में बदल गई। हालांकि, यह रिश्ता ताउम्र नहीं चल सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई थीं कुनिका सदानंद?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुनिका की दो शादियां हुई हैं। पहली शादी उनकी अभय नाम के शख्स से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि, कुनिका और अभय का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। इसके बाद कुनिका ने श्रीलाल नाम के शख्स से शादी कर ली। इस शादी से भी कुनिका ने बेटे को जन्म दिया है। 

एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने बिग बॉस के घर में आने से पहले सिद्धार्थ कानन को इंटरव्यू दिया था, जहां उन्होंने बताया था कि दूसरी शादी से पहले वह प्रेग्नेंट हो गई थीं और उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। हालांकि, कुनिका की बेटी कहां हैं और कैसी हैं, इस बारे में एक्ट्रेस ने कुछ नहीं बताया था। बता दें, कुनिका सदानंद ने अपने समय में कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, अब वह लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं और वकालत की प्रैक्टिस कर रही हैं। 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026