KBC 17: इस प्रतियोगी पर था शादी का दबाव, इसलिए उठाया ये कदम और आज भर रही है अपने सपनों की उड़ान

Published by Ananya verma

Kaun Banega Crorepati 17: भुवनेश्वर की रहने वाली कुमारी पूजा इस हफ्ते कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) 17 के मंच पर पहुँचीं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने बैठकर उन्होंने खेल खेला और अपनी जिदगी की संघर्ष भरी बातें भी सबको सुनाईं।

पूजा ने बताया कि जब वह छोटी थीं तो उनके पिता चाहते थे कि वह पढ़ाई छोड़ दें और शादी कर लें। लेकिन पूजा का सपना था कि पढ़ाई करके अपना जीवन बदलें। उन्होंने कहा, “सबने मुझे रोका, लेकिन मैं पढ़ना चाहती थी।”

दसवीं कक्षा की पढ़ाई उन्होंने बहुत मुश्किल हालात में की। उनके पास सिर्फ एक कॉपी और एक पेंसिल थी। न ट्यूशन था, न ही अन्य सुविधा। फिर भी उन्होंने मेहनत की और स्कूल में टॉप किया। जब नतीजा आया तो शिक्षक भी हैरान रह गए और उन्हें बधाई देने आए।

पूजा ने आगे की पढ़ाई के लिए भी कोशिश की। उन्होंने पीएचडी में दाखिला लेने का सोचा। लेकिन फीस 12,000 रुपये थी, जबकि उनकी मासिक कमाई केवल 20,000 रुपये थी। परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए उन्हें अपना सपना रोकना पड़ा। पूजा बोलीं, “मैंने नौकरी चुनी ताकि परिवार की मदद कर सकूँ, लेकिन अब अपना सपना पूरा करना चाहती हूँ।”

अपने परिवार और शादी के बारे में भी पूजा ने बिग बी से बात की। उन्होंने बताया कि उनकी शादी एक matrimonial साइट के जरिए हुई। पूजा ने कहा, “शुरू में मुझे डर लगा, लेकिन यह मेरा सबसे अच्छा फैसला निकला। मेरे पति बहुत अच्छे हैं।”

खेल के दौरान पूजा ने 2 लाख रुपये के सवाल तक सही जवाब दिए। अब वह अगले एपिसोड में रोलओवर कंटेस्टेंट के रूप में फिर से खेलती नजर आएँगी

Related Post

पूजा की कहानी देखकर दर्शक प्रेरित हुए। उनकी मेहनत और हिम्मत से साफ है कि अगर मन में सपने हों और मेहनत की जाए तो कोई भी मुश्किल हमें रोक नहीं सकती।

Ananya verma
Published by Ananya verma

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026