Bigg Boss 19: सलमान खान ने उतारा Abhishek Bajaj के चेहरे से नकाब, सच्चाई सुन Ashnoor Kaur के उड़ गए तोते!

Bigg Boss 19 New Promo: बिग बॉस 19 में इस वीकेंड का वार पर सलमान खान की फटकार से कोई नहीं बचने वाला है. तान्या-फरहाना के बाद सलमान ने अभिषेक बजाज के चेहरे से भी नकाब उतार डाला, जिसके बाद अशनूर को सबसे ज्यादा झटका लगा है.

Published by Prachi Tandon

Bigg Boss 19 Salman Khan Bashes Abhishek Bajaj: सलमान खान होस्टेड मोस्ट कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो के फैंस वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार करते हैं. क्योंकि, वीकेंड का वार पर सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स की तबीयत से बैंड बजाते हैं. इस वीकेंड का वार में शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की जमकर क्लास लगाई. वहीं, अब रविवार के एपिसोड में एविक्शन से पहले अभिषेक बजाज की सलमान खान ने पोल खोल डाली है. 

अभिषेक बजाज की सलमान खान ने खोली पोल

बिग बॉस 19 के मेकर्स ने वीकेंड का वार रविवार एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है. प्रोमो में सलमान खान तबीयत से अभिषेक बजाज की क्लास लेते हैं और उनकी पर्सनैलिटी की पोल खोलते हुए अशनूर कौर को आईना दिखाते हैं. अभिषेक बजाज की असलियत से पर्दा उठने के बाद अशनूर कौर लिविंग एरिया से उठकर चली जाती हैं.  

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान सख्त लहजे में कहते हैं, अभिषेक यूनीक पर्सनैलिटी हो भाई. अशनूर इस सिचुएशन के लिए आप ही जिम्मेदार हो क्योंकि, आप इतना इनकी शैडो में रही हो इनके साथ कि अभिषेक छा गया और आप दबकर रह गईं. सलमान खान आगे कहते हैं, तान्या तो बिल्कुल फुल फ्लर्ट करना चाहती हैं तो कॉम्पलिमेंट लेते समय इन्होंने कॉम्पलिमेंट ले लिया और बाद में उसे फ्लर्टिंग का नाम दे दिया. 

सलमान खान ने अशनूर को दिखाया आईना

सलमान खान आगे अभिषेक की पोल खोलते हुए कहते हैं, यहां चरित्र हनन (Character Assassination) हो रहा है किसी का. इसके आगे अशनूर को आईना दिखाते हुए सलमान कहते हैं, यह जो हंसी की आड़ में अशनूर यह जो आपका पूरा गेम खा गए हैं ना, कहीं कुछ ज्यादा देर न हो जाए. यह सुनकर अशनूर को गुस्सा आ जाता है और वह लिविंग एरिया से उठकर चली जाती हैं. 

Related Post

ये भी पढ़ें: सलमान खान का चढ़ा पारा, फरहाना को सुनाया ‘फरमान’; इस हफ्ते बिग बॉस में डबल एविक्शन!

मीजिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस सीजन 19 में इस हफ्ते डबल एविक्शन होने वाला है. जिसमें एक नाम नीलम गिरी का है और दूसरा नाम अभिषेक बजाज का बताया जा रहा है. हालांकि, बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से एविक्शन को लेकर किसी तरह का ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Grand Finale: आ गई डेट…सलमान खान के शो को नहीं मिला एक्सटेंशन, इस दिन होगा फिनाले

Prachi Tandon

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026