Bigg Boss 19: फरहाना ने उड़ाया मजाक-कौन हो तुम? भड़क गए गौरव खन्ना, दिया मुंहतोड़ जवाब

फरहाना गौरव का मजाक उड़ाते हुए उनपर तंज कसते हुए उनके प्रोफेशन पर सवाल उठाती हैं और कहती हैं-आपको जानता कौन है?

Published by Kavita Rajput

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19)  का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और फरहाना भट्ट (farhana Bhatt) के बीच जमकर कहासुनी होते हुए नजर आ रही है. बिग बॉस के घर में गौरव पहली बार इस कदर आपा खोते दिखेंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था लेकिन इस बार उनका गुस्सा सांतवें आसमान पर है. नए प्रोमो में अपकमिंग कैप्टेंसी टास्क के दौरान बवाल की झलक दिखाई गई है. इस टास्क में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट गौरव खन्ना का तब मजाक उड़ाती हुई नजर आती हैं जब वह शहबाज़ बदेशा की वजह से टास्क से आउट होते नजर आते हैं. फरहाना गौरव का मजाक उड़ाते हुए उनपर तंज कसते हुए उनके प्रोफेशन पर सवाल उठाती हैं और कहती हैं-आपको जानता कौन है? 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

फरहाना ने उड़ाया गौरव का मजाक

Related Post

वहीं तान्या गौरव पर निशाना साधते हुए नीलम से कहती हैं-अब जीके (गौरव खन्ना) क्या करेगा? इसके बाद गौरव भड़क जाते हैं औए कहते हैं-जीके यहीं रहेगा और तू भी देखेगी. वो जितनी ताली बजाए, मैं शो में रहूंगा. इसके बाद फरहाना कहती है, कौन हो तुम? टीवी के सुपरस्टार के साथ क्या हो गया भाई? गौरव इसका गुस्से में जवाब देते हैं, पावर ऑफ़ टेलीविजन दिखाऊंगा, हां हूं मैं टीवी का सुपरस्टार, यहां का, फिनाले में खड़े होकर ताली बजाएगी मेरे लिए देखना. तू जानी जाएगी कि तू मेरे सीजन में आई थी.

अभिषेक-कुनिका में भी हुई खूब बहस

इससे पहले एक बार फिर कुनिका और अभिषेक बजाज के बीच घर में जमकर कहासुनी देखने को मिली. कुनिका ने अभिषेक को अश्नूर का पालतू कुत्ता कह दिया. इतना ही नहीं उन्होंने अश्नूर से अभिषेक की नजदीकियों पर भी कई कमेंट किए. कुनिका ने अभिषेक को बुड्ढा कहा जो कि अश्नूर जैसी छोटी लड़की के साथ इश्क लड़ा रहा है. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026