konidela परिवार में खुशी की लहर, चिरंजीवी ने वरुण तेज और लावण्या के बेटे का किया वेलकम

Varun Tej-Lavanya Baby Boy: चिरंजीवी ने वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे का वेलकम किया। बेबी को गोद में लिए चिरंजीवी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस और सेलेब्स शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Published by Shraddha Pandey

Chiranjeevi Welcomes Baby Boy In Family: मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने वरुण तेज (Varun tej) और लावण्या त्रिपाठी (Lavanya Tripathi) के बेटे का स्वागत किया. इसी के साथ, कोनिदेला परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खुशी का ऐलान चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए किया. उन्होंने एक प्यारी सी फोटो शेयर की जिसमें वो नन्हे मेहमान को अपनी गोद में लिए नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए चिरंजीवी बेबी बॉय को गोद में लिए दिख रहे हैं। साथ ही, उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, “दुनिया में स्वागत है, छोटे भाई! वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी को गर्वित माता-पिता बनने की बधाई.” ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस और सेलेब्स बेबी पर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)

1 नवंबर को हुई थी शादी

बता दें कि वरुण और लावण्या ने 1 नवंबर को इटली के टस्कनी में शादी की थी। इस साल मई में उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट की। अब 10 सितंबर को उनके परिवार में नया सदस्य आया है। चिरंजीवी और पद्मजा दादा-दादी बनने की खुशी मना रहे हैं और पूरे परिवार में उत्साह का माहौल है।

Related Post

A post shared by Varun Tej Konidela (@varunkonidela7)

फैंस और फैमिली के लिए तोहफा

वरुण तेज ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लावण्या और बेबी के साथ प्यार सी तस्वीर शेयर की है. ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में फैमिली की प्यारी सी झलक देख आप भी उनपर प्यार लुटाने पर मजबूर हो जाएंगे. फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं. यह पल ना सिर्फ वरुण और लावण्या के लिए खास है बल्कि पूरे कोनिदेला परिवार के लिए खुशी का मौका है.

30,000 करोड़ की दौलत पर भिड़ा Sunjay Kapur का परिवार, मां ने भी उठाए सवाल, पत्नी प्रिया बोलीं- इनको सड़कों पर नहीं छोड़ा

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026