Categories: मनोरंजन

शेफाली ने फैंस से छिपा रखा था सबसे बड़ा राज… इस खतरनाक बिमारी से जूझ रहीं थीं ‘काटा लगा गर्ल’, जानिए इनकी अनसुनी बातें

Shefali Jariwala Death: हाल ही में एक दुखद घटना ने मशहूर ‘काटा लगा’ गाने के फैंस के बीच निराशा फैला दी है। फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Published by Heena Khan

Shefali Jariwala Death: हाल ही में एक दुखद घटना ने मशहूर ‘काटा लगा’ गाने के फैंस के बीच निराशा फैला दी है। फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक सभी ने सोशल मीडिया पर परिवार के लिए श्रद्धांजलि और दुआएं मांगी हैं। इस दौरान उनके पति पराग त्यागी का भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो उदास नजर आ रहे हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे शेफाली से जुड़ी ऐसी बातें जो शायद ही आप जानते हों।

खूबसूरती के साथ दिमाग की भी तेज थी शेफाली

दरअसल, शेफाली अपने मशहूर गाने कांटा लगा के हिट होने के बाद घर-घर में मशहूर हो गई थीं। मशहूर गाने का हिस्सा होने के अलावा शेफाली पराग त्यागी के साथ नच बलिए 5 और नच बलिए 7 जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लेने के लिए मशहूर थीं। जिसके बाद हर किसी की जुबान पर उनकी लाइफस्टाइल और उनकी खूबसूरती की बातें रहती थीं। बॉलीवुड के पर्दे के पीछे, शेफाली एक पढ़ी-लिखी और इंटेलीजेंट महिला थीं, उन्होंने गुजरात के प्रतिष्ठित सरदार पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज से Information Technology में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। अपने शानदार बॉलीवुड प्रदर्शनों से उन्होंने साबित कर दिया कि वो खूबसूरती, ताकत और दिमाग तीनों में ही तेज थीं।

Related Post

पराग-शेफाली की लव स्टोरी

शेफाली ने पराग त्यागी से शादी रचाई थी, जब वो एक कॉमन फ्रेंड की डिनर पार्टी में उनसे मिली थीं उसके बाद उन दोनों के बीच एक रिश्ता बन गया था। जानकारी के मुताबिक, 2014 में शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। पराग से शादी करने से पहले शेफाली की शादी मशहूर म्यूजिक ग्रुप मीट ब्रोस डुओ के म्यूजिशियन हरमीत सिंह से हुई थी, लेकिन दुर्भाग्य से 2009 में दोनों का तलाक हो गया।

शेफाली ने छिपा रखा था बड़ा राज

बॉलीवुड के ग्लैमर के बीच, शेफाली ने अक्सर खुद को फिट और फाइन रहने का एक बेहतरीन उदाहरण बताया, जबकि वो गुप्त रूप से मिर्गी से जूझ रही थी। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में इस रहस्य को छिपाया और बीमारी के दीर्घकालिक स्वास्थ्य संघर्षों से बहादुरी से लड़ीं। अपने करियर के बाद के दिनों में उन्होंने बताया कि उन्हें 15 साल की उम्र में पहली बार दौरा पड़ा था और तनाव और चिंता ने उनकी स्थिति को और भी खराब कर दिया।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026