Categories: मनोरंजन

कबीर सिंह तो क्या ‘आशिकी 2’ तक को पछाड़ा डाला…हर तरफ बस Saiyaara का डंका, Ahaan Panday की एंट्री देख फैंस ने लुटाया सारा पैसा, एक ही दिन में हुई करोड़ो की कमाई

Saiyaara Box Office Collection Day 1: 'सैयारा' फिल्म बॉलीवुड में दस्तक दे चुकी है। अहान पांडे की फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले दिन ही फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर ली है। अंदाजा है कि फिल्म जल्द ही अपना पूरा बजट वसूल कर लेगी।

Published by Preeti Rajput

Saiyaara Box Office Collection Day 1: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ शुक्रवार, 18 जुलाई को रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया हैै। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों जगह से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। यह उनके लिए एक बड़ी फिल्म थी। साथ ही इस फिल्म से उन्हें काफी सारी उम्मीदें भी थी। क्योंकि काफी समय से वह एक हिट के लिए तरस रहे थे। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोगों के बीच काफी बज बना हुआ था। वहीं अब काफी समय बाद बॉलीवुड की कोई रोमांटिक फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरी है। 

दर्शकों को खूब पसंद आ रही फिल्म

वाईआरएफर के बैनर तले बनी ‘सैयारा’ का खास प्रमोशन नहीं किया गया था। लेकिन इसके बावजूद लोगों को इस फिल्म का काफी समय से इंतजार था। जिसके बाद ‘सैयारा’ की जबरदस्त एडवांस बुकिंग ने कई सारे रिकोर्ड भी तोड़ दिए। वहीं सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद नई स्टार कास्ट वाली इस फिल्म ने तहलका ही मचा दिया। इस फिल्म ने  कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को पटखनी देते हुए तमाम रिकोर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।

इस हसीना का डूबता करियर बचाएंगी Smriti Irani पार लगाएंगी डूबती नैया! तुलसी का ये वर्जन मचाएगा टीवी पर कोहराम…इस बार सारे रिकोर्ड तोड़ देगी शो की TRP

फिल्म के पहले दिन की कमाई

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैयारा’ ने रिलीज के पहले दिन 20 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि इसमें ऑफिशियल डाटा सामनेआने के बाद थोड़ा बदलाव देखा जा सकता है।

Related Post

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने दोनों ने इस फिल्म से डेब्यू किया है। अपनी डेब्यू फिल्म में दोनों छा गए हैं। लोगों को अहान पांडे की एक्टिंग स्किल्स काफी ज्यादा पसंद आ रही है। यहां तक कि लोग इसे आशिकी 2 के टक्कर की मान रहे हैं। अहान पांडे के किरदार को लोग आशिकी 2 में आदित्य रॉय के किरदार राहुल जयकर के साथ तुलना कर रहे हैं। साल 2025 की इस डेब्यू फिल्म ने आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स की फिल्म को पछाड़ दिया है।

Priyanka Chopra करती है हरिद्वार के इस Blinkit Boy को इंस्टाग्राम पर फॉलो! बनगई है फैन

जानें कितना है फिल्म का बजट?

कमाल की बात है कि एक डेब्यू लीडिंग जोड़ी वाली फिल्म ने ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘जब हैरी मेट सेजल’  और ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। ‘सैयारा को वाईआरएफ जैसे बड़े बैनर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को 50 करोड़ के बजट में बनाया गया है। 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्या 2 साल में घने अंधेरे में डूब जाएगी धरती? सैटेलाइट्स पर AI हमले की चेतावनी! वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Satellite Apocalypse Warning: अंतरिक्ष से एक ऐसी चेतावनी आई है, जिसने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों…

March 23, 2026

Morning Routine: सुबह के पहले 2 घंटे बदल सकते हैं आपकी ज़िंदगी! बस उठते ही फॉलो करें ये टिप्स

Morning Routine: सुबह का समय दिन का सबसे ज़रूरी हिस्सा होता है. आपकी आदतें, जिनमें…

March 23, 2026

PM Modi Parliament speech LIVE: इजराइल-ईरान युद्ध पर संसद में बोले पीएम मोदी, कहा- लोगों के जीवन पर हो रहा विपरीत असर

PM Modi Parliament speech LIVE : पीएम नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में मिडिल ईस्ट में…

March 23, 2026