Categories: मनोरंजन

Poonam Pandey Premanand Maharaj: पूनम पांडे पर चढ़ा भक्ति का रंग, प्रेमानंद महाराज के सत्संग में छलके आंसू; ई-रिक्शा की सवारी करती दिखीं

Poonam Pandey Premanand Maharaj:मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे होली से पहले वृंदावन पहुंचीं, जहां वह भक्ति में लीन नजर आईं. उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में हिस्सा लिया, जहां प्रवचन सुनते हुए वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. इसके बाद उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए.

Published by Ranjana Sharma

Poonam Pandey Premanand Maharaj | Poonam Pandey Vrindavan Visits: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर अपने बयानों और विवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं. कभी अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने को लेकर सुर्खियों में रहीं तो कभी बेबाक टिप्पणियों से लोगों को चौंकाया. लेकिन इस बार उनका एक अलग और आध्यात्मिक रूप देखने को मिला है. होली से पहले पूनम पांडे उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर वृंदावन पहुंचीं, जहां वे कृष्ण भक्ति में लीन नजर आईं. उनकी इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुन रो पड़ी

वृंदावन में उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में हिस्सा लिया. एक तस्वीर में वह ध्यान से प्रवचन सुनती दिखीं. सत्संग के दौरान वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. यह पल उनके आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता नजर आया. 

Related Post

बांके बिहारी के किए दर्शन

सत्संग के बाद पूनम पांडे ने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए. मंदिर में प्रवेश करते ही वह फिर भावुक हो गईं. वहां उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और मन्नत मांगी. उनके चेहरे पर दिख रही भावनाएं इस बात का संकेत दे रही थीं कि यह यात्रा उनके लिए खास मायने रखती है.

ई-रिक्शा से घूमती भी नजर आईं पूनम पांडे

कन्हैया की नगरी में पूनम पांडे ई-रिक्शा से घूमती भी नजर आईं. साधारण सलवार-सूट और बिना मेकअप के उनके इस रूप ने कई लोगों को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. किसी ने उनके सादगी भरे अंदाज की तारीफ की तो किसी ने इसे उनके जीवन के नए दौर की शुरुआत बताया. वहीं कुछ लोगों ने तंज भी कसे. फिलहाल, पूनम पांडे की यह आध्यात्मिक यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है. अब देखना होगा कि वृंदावन से लौटने के बाद उनकी जिंदगी में यह भक्ति भाव कितना स्थायी बदलाव लाता है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

फिफ्टी मारने के बाद भी आयुष म्हात्रे को किया गया बाहर, आखिर CSK ने क्यों लिया ये फैसला?

IPL 2026: CSK vs DC के मुकाबले में आयुष म्हात्रे ने 59 रन की पारी…

April 12, 2026

PM मोदी का बड़ा कदम, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सांसदों को लिखा खास पत्र

PM Modi Wrote Letter To Leaders: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को…

April 12, 2026

Silver Price Today: आज कैसा है चांदी का हाल? जानें आपके शहर का नया रेट

Silver Price Today 12 April 2026: शनिवार और रविवार MCX में चांदी का कारोबार बंद…

April 12, 2026

Asha Bhosle Health Update: कैसी है सिंगर आशा भोसले की तबीयत? जानें करियर, परिवार और नेटवर्थ की पूरी कहानी

Asha Bhosle Health Update: सिंगर आशा भोसले को बहुत ज़्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन…

April 12, 2026