Pawan Singh ने तोड़ी चुप्पी, उलटा पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘मुझे चुनाव लड़वाइये कैसे भी’

Pawan Singh: भोजपूरी के अभिनेता और सिंगर पवन सिंह ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है. साथ ही अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोमवार की देर रात उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक लंबी पोस्ट करते हुए पत्नी ज्योति सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों में भ्रम बताया है.

Published by Mohammad Nematullah

Pawan Singh: भोजपूरी के अभिनेता और सिंगर पवन सिंह ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है. साथ ही अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोमवार की देर रात उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक लंबी पोस्ट करते हुए पत्नी ज्योति सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों में भ्रम बताया है. उन्होंने अपने बयान में लिखा, “मैं अपने जीवन में एक हीं बात जानता हूं की जनता मेरे लिए भगवान है. क्या मैं आप सब के जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनके बदौलत मैं यहां तक पहुंचा.”

पवन सिंह ने शेयर किया पोस्ट

पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से सवाल करते हुए लिखा, “क्या यह सच नहीं है, की कल सुबह आप मेरे सोसाइटी में आई तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर पे बुलाया और करीब 1:30 घंटे हमलोगों की वार्तालाप हुई.” उन्होंने ज्योती सिंह पर चुनाव लड़वाने का आरोप लगाते हुए लिखा, “आपके द्वारा बस एक ही रट की मुझे चुनाव लड़वाइये कैसे भी, जो की मेरे बस का नहीं.” भोजपुरी सिंगर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को भ्रम बताते हुए कहा, “समाज में भ्रम फैलाया गया की मैंने पुलिस बुलाया, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी ताकि जो भी हो उनके उपस्थिति में हो, कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो.”

Related Post

पत्नी ने क्या आरोप लगाया था?

हाल ही में पत्नी ज्योती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में पवन सिंह के ऊपर कई बड़े आरोप लगाए थे. इस लाइव में उन्होंने रोते हुए अपनी जान देने तक की बात कही थी. उन्होंने अपने पति को लेकर कहा कि वह उनके हर करतूत से वाकिफ हैं लेकिन कभी कहती नहीं हैं. ज्योति ने अपने लाइव वीडियो में कहा था, “देख लीजिए आप लोग अपने पवन भैया का असली चेहरा. बहुत सारी चीजें हम आज भी छुपाकर रखे हैं, हम सामने नहीं लाते क्योंकि मेरा पति है वो. लेकिन नहीं अब नहीं. वो पति हमको थाने में भेज रहा है. उन्हीं के घर में आने के लिए पुलिस भेज रहा है. एक नहीं दस-दस बार हुआ है ऐसा.”

उन्होंने कहा, “अब आप लोग नहीं कहेंगे कुछ या नहीं आएंगे तो मेरे मर जाने के बाद मोमबत्ती लेकर सड़क पर मत निकलिएगा. बेटी के नाम पर इस तरह से करने का आप लोगों को कोई नहीं है. अभी कुछ नहीं करेंगे और बाद में मर जाने के बाद सड़क पर विरोध जताएंगे, ये करने का कोई मतलब नहीं है.” गौरतलब है ज्योति सिंह और पवन के तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है.  ज्योति, पवन सिंह की तीसरी पत्नी हैं.

रातों-रात शख्स की खुली किस्मत, एक झटके में बन गया करोड़पति, जानिए कैसे?

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026