Weekend Ka Vaar: अभिषेक पर आरोप लगाने के बाद Salman ने लगाई नेहल-फरहाना की क्लास, सेलेक्टिव गेमप्ले पर साधा निशाना

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड यानी वीकेंड का वार में सलमान खान ने नेहल और फरहाना को फटकार लगाई। अभिषेक पर उठे विवाद को लेकर दोनों के सेलेक्टिव गेम को किया एक्सपोज।

Published by Shraddha Pandey

Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) हमेशा ही धमाकेदार होता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) घरवालों की क्लास लगाते हुए साफ नजर आए। इस बार उनके निशाने पर थे नेहल (Nehal Chudasama) और फरहाना (Farhana Bhatt), जिनके गेमप्ले को सलमान ने न केवल सेलेक्टिव बताया बल्कि जमकर लताड़ भी लगाई।

दरअसल, घर में एक टास्क के दौरान अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) ने फरहाना को गोद में उठाया था। यह पल पूरे घर में बवाल का कारण बन गया। फरहाना और नेहल ने इस मुद्दे को तूल दिया और अभिषेक को गलत ठहराते हुए उन पर तीखे शब्दों भरे आरोप लगाए। लेकिन, सलमान खान को यह रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया।

यहां देखें प्रोमो

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Related Post

वीकेंड का वार होगा खास

वीकेंड का वार में सलमान ने फरहाना और नेहल से सीधे सवाल किया कि अगर वही बात किसी और कंटेस्टेंट के साथ होती तो क्या वे उसी तरह रिएक्ट करते? सलमान का इशारा साफ था कि दोनों कंटेस्टेंट अपने हिसाब से मुद्दे उठाते हैं और जब चाहें तब चुप रहते हैं। इस डबल स्टैंडर्ड को सलमान ने सबके सामने उजागर कर दिया। यही नहीं, इस वाकये के लिए अभिषेक ने 50 बार माफी भी मांगी लेकिन इसके बावजूद उनकी माफी को स्वीकार नहीं किया गया। इस पर भी सलमान ने नेहल और फरहाना को जमकर लताड़ा।

अमाल मलिक पर बरपा Salman Khan का कहर, सिंगर के भाई ने इस तरह दिया साथ

सेलेक्टिव सपोर्ट पर टिका नेहल का गेम

सलमान ने नेहल पर खास तौर पर गुस्सा दिखाते हुए कहा कि उनका गेम सिर्फ सेलेक्टिव सपोर्ट पर टिका है। जब दोस्तों की बात होती है तो वह आवाज बुलंद करते हैं, लेकिन दूसरों के लिए चुप्पी साध लेते हैं। वहीं, फरहाना को भी चेतावनी दी गई कि उनका आक्रामक रवैया कई बार उल्टा पड़ सकता है।

प्रोमो देख बढ़ी एक्साइटमेंट

इस प्रोमो ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान की डांट का असर नेहल और फरहाना के गेम पर किस तरह पड़ता है और क्या अभिषेक को आखिरकार इन आरोपों से राहत मिलेगी या नहीं?

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026