Bigg Boss 19: अपनी हरकतों से बाज नहीं आए अमाल मलिक, फरहाना भट्ट की मां पर की अभद्र टिप्पणी, कटा बवाल

Amaal Mallik Controversy: बिग बॉस 19 में अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट और उनकी मां पर की अभद्र टिप्पणी. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा भर गया है.

Published by Shraddha Pandey

Salman Khan Show: सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में हर हफ्ते नया ड्रामा और नए विवाद सामने आ रहे हैं. अब इस बार सिंगर और कंटेस्टेंट अमाल मलिक (Amaal mallik) ने अपनी जुबान पर काबू न रखते हुए फरहाना भट्ट को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर घर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अमाल मलिक अपने को-कंटेस्टेंट्स तान्या मित्तल, शहबाज बदेशा और नेहल चुडासमा के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने फरहाना पर ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसमें उनकी मां तक को घसीट लिया. हालांकि वीडियो में बीप डाल दी गई है, लेकिन यूजर्स का कहना है कि अमाल के शब्द साफ-साफ समझ में आ रहे हैं.

Related Post

वायरल हुआ अमाल का वीडियो

वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. एक यूजर ने लिखा, “इस आदमी ने फिर हदें पार कर दीं. फरहाना भट्ट की मां के लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल बेहद शर्मनाक हैय” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “हर बार माफी मांगकर बच निकलने की आदत अब खत्म होनी चाहिए। इसे शो से बाहर निकालो.”

अमाल की परवरिश पर उठे सवाल

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अमाल मलिक की परवरिश और महिलाओं के प्रति सोच पर सवाल उठाए हैं. कुछ ने तो सलमान खान को टैग करते हुए मांग की है कि अब अमाल के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाए. गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब अमाल मलिक का नाम विवाद में आया हो. इससे पहले भी बिग बॉस के एक वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने उन्हें गाली-गलौज और एटिट्यूड के लिए फटकार लगाई थी. अब देखना होगा कि इस बार मेकर्स इस मामले पर क्या कदम उठाते हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर “#RemoveAmaalMalikFromBB19” तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026