Rebel: कला-संगीत किसी दायरे में कैद होकर नहीं रहता है. यह सारे बंधनों-सरहदों को तोड़कर संगीत प्रेमियों के दिलों में उतर जाता है. देश-विदेश में तहलका मचा रही आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर-2’ में फिल्माए गए गीत ‘आरी आरी’ ने खूब चर्चा बटोरी है. यहां हम उसी कलाकार की बात कर रहे हैं, जिसने इस गीत को अपनी आवाज दी है. फिल्म रिलीज से पहले ही ‘आरी-आरी’ गीत लोकप्रिय हो गया. यह गीत गाया है मेघालय की 24 साल की रैपर Rebel ने. वैसे इनका असली नाम Daiaphi Lamare है. ‘आरी आरी’ में अपने दमदार रैप के बाद वह हिंदी बेल्ट में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं.
भारत की उभरती रैप स्टार
मेघालय में जन्मीं Daiaphi Lamare (Rebel) ने किस उम्र से संगीत में रुचि लेनी शुरू की? यह उन्हें खुद नहीं पता. वहीं, आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, Rebel ने सिर्फ 10 वर्ष की उम्र से ही स्टेज पर गाना शुरू कर दिया. इसमें स्कूल भी शामिल है. वह स्थानीय आयोजनों में बुलाए जाने पर बिना झिझक स्टेज पर चढ़ जाती थी. इसके बाद अपनी जादुई आवाज से समां बांध देती थीं. Reble ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सिर्फ 10 साल की उम्र में रैप करना शुरू किया था. वह Eminem और Notorious B.I.G. जैसे अमेरिकी दिग्गज संगीतकारों से प्रेरित हैं.
‘Lokah’ और ‘Dhurandhar’ में दिए हिट गाने
Reble (Daiaphi Lamare) ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि म्यूज़िक चुनना एक आसान फ़ैसला था, क्योंकि मैं 9-से-5 वाली नौकरी नहीं करना चाहती थी. 24 साल की उभरती हुई रैपर क्लासिक हिप-हॉप को एक अलगा अंदाज़ में पेश करती हैं. सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट Rebel को “Terror” जैसे सिंगल्स और Dhurandhar जैसी फ़िल्मों में संगीत से ज्यादा पहचान मिली. उन्होंने ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘Lokah’ में भी गीत में अपनी आवाज दी है.
क्या है ‘आरी-आरी’ खास
ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘Lokah’ में वह अपनी आवाज दे चुकी हैं, लेकिन चर्चा उन्होंने पाई ‘धुरंधर’ के ‘आरी-आरी’ गाने से. म्यूजिक के जानकारों का कहना है कि Reble की आवाज इस गाने का खास बनाती है. खासकर गाने के दौरान उनका आवाज का फ्लो और एटीट्यूड यंगस्टर्स को बहुत पसंद आ रहा है.
‘आरी आरी’ गाने में नवतेज सिंह रेहल, जैस्मिन सैंडलास, खान साब और सुधीर यदुवंशी भी हैं, लेकिन Rebel का रैप ट्रैक अलग ही निखरकर सामने आता है. मेघालय के वेस्ट जैंतिया हिल्स की रहने वालीं Rebel ने वर्ष 2018 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी. इस साल उनकी उम्र 18 वर्ष के आसपास ही थी.

